जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल में रंग भरेगा कार्टून और कैरिकेचर का जादू

जमशेदपुर: बढ़ती शीतलहर के बीच शहर के साहित्य व कला प्रेमियों के लिए जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल गर्माहट लेकर आ रहा है. जो गीत, संगीत, हँसी-ठहाकों और विचारों का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा. देश भर से कई दिग्गज कलाकार, साहित्यकार, कार्टूनिस्ट और पत्रकार इस आयोजन में शिरकत करने के लिए जमशेदपुर आ रहे हैं।

हिंदी कविता-संगीत का रॉकस्टार : राहगीर

राजस्थान के सीकर के घुमक्कड़ लेखक-गायक सुनील कुमार गुर्जर, जिन्हें देश-विदेश में “राहगीर” के नाम से जाना जाता है, 20 दिसंबर की शाम शहरवासियों को अपनी प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध करेंगे. सरल लेकिन असरदार लेखन, लोकधुनों की मिठास, गिटार की जादुई संगत और उनकी विशिष्ट गायन शैली युवाओं के बीच राहगीर को एक फेनोमेना बना देती है. उनके गीत भारत के लगभग सभी प्रमुख शहरों में लगातार हाउसफुल प्रस्तुतियाँ दे चुके हैं।

आयोजन में आएंगे आबिद सुरती और मनोज सिन्हा

कालजयी कॉमिक पात्र ‘डब्बू जी’ और ‘बहादुर’ के सर्जक, 90 वर्ष से अधिक की आयु में भी ऊर्जा से भरपूर आबिद सुरती, मुंबई से इस उत्सव में शामिल होने आ रहे हैं।

उनकी कला हँसी, व्यंग्य और जीवन-अनुभव का अद्भुत मिलन है और हर उम्र के रचनाकारों के लिए प्रेरणा भी देता है।

उनके साथ होंगे समकालीन भारतीय कार्टून जगत के चर्चित चेहरे मनोज कुमार सिन्हा, जो रांची में पले-बढ़े और वर्तमान में दिल्ली में सक्रिय हैं. उनके कैरिकेचर समाज का सच बड़ी सहजता से सामने रख देते हैं. तीखा व्यंग्य, हास्य की बारीक परतें और मानवीय संवेदना मनोज सिन्हा को विशेष बनाती हैं।

कैसे लें भाग?

जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल में भाग लेने हेतु पंजीकरण जारी है. रु. 1000 के पंजीकरण शुल्क में प्रतिभागियों को आयोजन किट, दोनों दिन दोपहर का भोजन और प्रवेश पत्र प्राप्त होगा. छात्र-छात्राओं हेतु शुल्क मात्र रु. 500 रखा गया है।

व्यापारी और उद्यमी भी हैं आयोजन में सक्रिय

जमशेदपुर में पहली बार आयोजित हो रहे इस लिटरेचर फेस्टिवल को लेकर कारोबारियों और उद्योगपतियों में भी अत्यधिक उत्साह है. सिंहभूम चैंबर के उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, पुनीत कांवटिया, रोहित अग्रवाल, उद्यमी किशन सोंथालिया, मनोज अग्रवाल,नितिन भालोटिया ‘चिंटू’, आलोक चौधरी, राहुल चौधरी,महेश अग्रवाल, कुशलपल्ली के नरेश अग्रवाल,एएसआईए के ट्रस्टी संतोष खेतान तथा कोलकाता के चार्टर्ड अकाउंटेंट माधव खंडेलवाल कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

जमशेदपुर के साहित्यकारों और कलाकारों में उत्साह चरम पर

स्थानीय कलाकारों, लेखकों, कवियों और छात्रों में जबरदस्त उत्साह है. शहर में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर होने वाला यह आयोजन जमशेदपुर को राष्ट्रीय साहित्यिक मानचित्र पर एक नई पहचान देगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

महेंद्र नारायण सिंह के निधन से मानगो में शोक की लहर

मानगो के वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र नारायण सिंह का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। टाटा स्टील के पूर्व कर्मी रहे सिंह सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते थे।

पीएम मोदी फौलादी इरादे के साथ राह पर चलने के लिए जाने जाते हैं: राजीव रंजन

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। जदयू नेता राजीव रंजन ने गुरुवार को जी7 में पीएम मोदी की तारीफ और यूपी के राजनीतिक दावों समेत कई...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत