बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, बदले गए इन जिलों के DM

पटना। बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़े फेरबदल किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है, जिसके तहत 10 से अधिक जिलों को नए DM मिले हैं। ये तबादला सरकार की ओर से प्रशासनिक कसावट लाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस फेरबदल में न सिर्फ वर्तमान जिलाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, बल्कि विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों को भी जिलों की कमान सौंपी गई है। इस बदलाव से जिला स्तर पर प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

इस प्रशासनिक फेरबदल में कई महत्वपूर्ण जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। औरंगाबाद के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री को बेगूसराय का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। मधेपुरा के जिलाधिकारी तरणजोत सिंह को अब पश्चिम चंपारण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिवहर के जिलाधिकारी विवेक रंजन को सिवान का जिलाधिकारी बनाया गया है। अरवल की जिलाधिकारी अभिलाष शर्मा को औरंगाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है।

तबादला सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नए जिलों में जिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव आशुतोष द्विवेदी को कटिहार का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। सूचना जनसंपर्क विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्तव को सारण की कमान सौंपी गई है। खान निदेशक विनोद दुहन अब अररिया के जिलाधिकारी होंगे। प्रतिभा रानी को शिवहर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इनकी हुई विभागों से जिलों में पोस्टिंग : विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत कई अधिकारियों को भी जिलों की बागडोर सौंपी गई है। निदेशक, मत्स्य विभाग अभिषेक रंजन को मधेपुरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। उद्योग विभाग में निदेशक शेखर आनंद को शेखपुरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। ऊर्जा विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी अमृता बैंस अब अरवल की जिलाधिकारी होंगी। प्राथमिक शिक्षा के निदेशक साहिला को बक्सर का जिलाधिकारी और कृषि विभाग में निदेशक नितिन कुमार सिंह को कैमूर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पोटका में बेकाबू कार दो वाहनों को टक्कर मार खुद पलट गई, एक की मौत, 11 घायल

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में हर हफ्ते सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है और घायल भी हो...

सोनारी में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस को सुसाइड नोट मिला और मामले की जांच जारी है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

अत्यधिक शराब सेवन बना जानलेवा, नहर किनारे खेत में मिला युवक का शव

चाईबासा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अत्यधिक शराब सेवन एक युवक की मौत का कारण बन गया। रविवार सुबह नहर कॉलोनी के पास एक...

बहरागोड़ा के श्रमिक गोविंद मुंडा की विशाखापट्टनम में मौत, CM के निर्देश पर पार्थिव शरीर लाने की पहल

जमशेदपुर : बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र स्थित लोधनवोनी गांव के 27 वर्षीय श्रमिक गोविंद मुंडा का आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आकस्मिक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत