गोविंदपुर में 81 पुड़िया ब्राउन शुगर समेत चार युवक धराए, भेजे गए जेल

जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री में शामिल नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से चार युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद की गई है। सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए युवकों में शेष नगर (गोविंदपुर) निवासी गौरव कुमार उर्फ अमर, बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती का इमरान, सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली का जम्मुवन महतो्र, तथा तमोलिया (कपाली ओपी क्षेत्र) का लखन मांझी शामिल हैं।

तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से 81 पुड़िया ब्राउन शुगर, चार मोबाइल फोन और 2550 रुपये नकद जब्त किए। जांच में पता चला है कि यह राशि नशा पदार्थ बेचकर जुटाई गई थी।

गोविंदपुर थाना प्रभारी ने बताया कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नया रोड किनारे जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री होने की सूचना मिली थी। इसके बाद एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई और चारों युवकों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस का मानना है कि सभी युवक ब्राउन शुगर की सप्लाई चेन से जुड़े हुए थे

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड : खूंटी में दो पोतों ने दादी की हत्या के बाद शव बोरे में बंद कर फेंका, तीन दिन बाद हुआ खुलासा

खूंटी, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। रनिया थाना क्षेत्र में दो...

मौसम : राजस्थान में अगले 4-5 दिन भारी, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुर, 15 जून (आईएएनएस)। राजस्थान में अगले 4–5 दिनों तक आंधी और बारिश की गतिविधियों को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कोलकाता में पीएम मोदी के साथ 40 हजार लोग करेंगे योग, गिनीज रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

कोलकाता, 11 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पूरी दुनिया के आकर्षण का केंद्र बनने जा रही...

दीघा जगन्नाथ मंदिर को मिला नया साइनबोर्ड, नाम परिवर्तन के बाद लगाया गया नया बोर्ड

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। पूर्वी मेदिनीपुर जिले के दीघा स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में बुधवार को नया साइनबोर्ड लगाया गया। यह कदम राज्य सरकार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत