मानगो उलीडीह में प्रदीप साहू की हत्या के खिलाफ महिलाओं ने किया थाने का घेराव और पथावरोध
जमशेदपुर : शहर के उलीडीह थाना क्षेत्र निवासी प्रदीप साहू का शव आज गुरुवार सुबह स्वर्णरेखा नदी घाट पर तैरता हुआ मिला। प्रदीप विगत चार दिनों से लापता था।
अब उसका शव बरामद होने के बाद उनके परिजनों एवं स्थानीय निवासियों का आक्रोश फूट पड़ा हैँ। लोगों ने इसके खिलाफ उलीडीह थाने का घेराव करते हुए मुख्य सड़क पर पथावरोध कर जोरदार प्रदर्शन किया, इसमें ज्यादातर महिलाएं शामिल थी।
महिलाओं का स्पष्ट कहना हैँ की क्षेत्र में नशे का कारोबार जोर शोर से चलता हैँ और यह हत्या भी उसी का असर है।
उन्होंने कहा की तमाम नशेड़ियों का अड्डा बस्ती एवं नदी किनारे का इलाका बन गया है। इलाके में पुलिस में कभी कभार गश्त करती है लेकिन नशेड़ी कई तरह के छोटे- बड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं।
वैसे पुलिस ने प्रदीप साहू के परिवार के बयान के आधार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, बस्तीवासियों ने उन्हें सख्त से सख्त सजा देने की भी मांग की है।
बस्ती के लोगों का कहना है कि नशेड़ियों में कई लोग आपराधिक प्रवृत्ति के भी हैं, यही कारण है कि लोग उनका विरोध नहीं कर पा रहे हैं। ऐसा भी नहीं है कि संबंधित थाना पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है। मुकम्मल जानकारी होने होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती।
