जमशेदपुर के मानगो शंकोसाई से चार दिनों से लापता युवक का शव स्वर्णरेखा नदी से बरामद, हत्या की आशंका

जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड शंकोसाईं से चार दिनों से लापता प्रदीप साहू का शव मानगो स्वर्णरेखा नदी से बरामद हुआ। ओलीड़ीह थाना क्षेत्र के श्यामनगर निवासी 24 वर्षीय प्रदीप साहू की गुमशुदगी अब मौत में बदल गई है। ओलीड़ीह् थाना के SI विजय कुमार यादव ने बताया कि गुरुवार सुबह स्वर्णरेखा नदी के श्यामनगर छठ घाट के पास उनका शव तैरता हुआ बरामद हुआ। बीते चार दिनों से प्रदीप लापता थे और परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे।

सुबह श्यामनगर के स्थानीय लोग जब अपने दैनिक कार्य के लिए छठ घाट की ओर गए, तो उन्होंने नदी में एक शव को तैरते देखा। करीब जाकर पहचान की गई तो पता चला कि वह प्रदीप साहू हैं। देखते ही घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

शव की पहचान होते ही प्रदीप के घर में मातम छा गया। परिजन बेसुध होकर रोने-बिलखने लगे। बताया जा रहा है कि परिवार प्रदीप की गुमशुदगी की सूचना के बाद लगातार पुलिस प्रशासन से संपर्क में था पर कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पा रही थी।

मृतक प्रदीप साहू के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार को उसके तीन साथी, जिनको पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है, प्रदीप को अपने साथ ले गए थे। परिजनों के अनुसार, उन्हीं तीनों ने प्रदीप की जघन्य हत्या कर उसके शव को रात में स्वर्णरेखा नदी में फेंक दिया।

हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन परिजनों के आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

सूचना मिलते ही शंकोसाईं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका प्रबल मानी जा रही है। पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिष्टुपुर में ऑटो-रैपिडो चालकों का उग्र प्रदर्शन, कम किराए के विरोध में सोमवार को बंद का ऐलान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में ऑटो और रैपिडो चालकों ने घटती किराया दरों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। चालकों का कहना है...

जमशेदपुर में तेली साहू महासभा की आमसभा, जिला कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान जिला...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज का भव्य सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों का गरिमामय अभिनंदन

जमशेदपुर: मारवाड़ी समाज जमशेदपुर द्वारा साकची स्थित अग्रसेन भवन में एक भव्य सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाल...

सरायकेला में गूंजा छऊ का शंखनाद : मुखौटों के पीछे जीवित है सदियों पुरानी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

सरायकेला : सरायकेला का राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सोमवार को एक बार फिर पारंपरिक धुनों, नगाड़ों और कलाकारों की ऊर्जावान प्रस्तुतियों से जीवंत...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत