लालू परिवार के लिए अहम दिन, आज आ सकता है Land For Job Case Verdict

Land For Job Case Verdict Today: बिहार की राजनीति के दिग्गज और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार के लिए गुरुवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण और निर्णायक है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाले से जुड़े एक बड़े मामले में आरोप तय करने पर फैसला सुनाया जा सकता है। यह फैसला पूर्व रेल मंत्री लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव समेत परिवार के सदस्यों और अन्य अभियुक्तों के राजनीतिक भविष्य को सीधे तौर पर प्रभावित करने वाला है।

यह फैसला पूर्व रेल मंत्री लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव समेत परिवार के सदस्यों और अन्य अभियुक्तों के राजनीतिक भविष्य को सीधे तौर पर प्रभावित करेगा।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट आज सुनाएगी फैसला

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट लैंड फॉर जॉब मामले में आरोप तय करने को लेकर आज अपना फैसला सुनाएगी। यह फैसला परिवार की राजनीतिक छवि और भविष्य की रणनीति पर सीधा असर डाल सकता है।

पिछली सुनवाई में क्या हुआ था

इस केस की पिछली सुनवाई 10 नवंबर को हुई थी, जिसमें कोर्ट ने कहा था कि सबूतों और दस्तावेजों की गहन समीक्षा जरूरी है। इसी वजह से फैसला 4 दिसंबर तक टाल दिया गया था। इससे पहले कोर्ट ने 25 अगस्त को मामले में आरोप तय करने पर अपना निर्णय सुरक्षित रखा था। आज आने वाला फैसला इस हाई-प्रोफाइल केस में अगला बड़ा कदम साबित हो सकता है, जिसे लेकर बिहार की राजनीति में भी सरगर्मी बढ़ी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने का आरोप, सीपीआई(एमएल) का तीखा पलटवार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान परिणामों को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर तनातनी बढ़ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)...

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 19 जून की तारीख एक अहम स्थान रखती है। यह दिन हमें उस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

दिल्ली पुलिस ने किया ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़, यूक्रेन से जुड़े नेटवर्क का भारतीय हैंडलर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-ईस्ट जिले के साइबर पुलिस स्टेशन ने एक बड़े ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया...

एथनिक एकेडमी के छात्रों ने एनआईओएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की

जमशेदपुर की एथनिक एकेडमी के विद्यार्थियों ने एनआईओएस अप्रैल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 10वीं और 12वीं के कई छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत