पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन झारखंड आंदोलनकारियों के लंबित पेंशन का भुगतान करे

उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को एक प्रतिनिधिमंडल ने मांगों को लेकर सौंपा स्मार पत्र

जमशेदपुर : झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो सराइकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को झारखंड आंदोलनकारियों के मान-सम्मान एवं लंबित पेंशन भुगतान से संबंधित स्मार पत्र सौंपा। स्मार पत्र में उल्लिखित है कि पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानपूर्वक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाए।

इसके अलावा जिन आंदोलनकारियों की पेंशन स्वीकृत है, उनका भुगतान तत्काल प्रारंभ कराया जाए। जिनके फाइल लंबित/अस्वीकृत/प्रक्रिया में हैं, उनकी शीघ्र समीक्षा कर पेंशन स्वीकृति सुनिश्चित की जाए। प्रतिनिधि मंडल ने यह भी अनुरोध किया किवीर शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती (25 दिसंबर 2025) तथामरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के जन्मदिवस (3 जनवरी 2026)के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के सभी आंदोलनकारियों को सम्मानपूर्वक प्रशस्ति पत्र एवं लंबित पेंशन प्रदान किया जाए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में किए दर्शन

देहरादून, 30 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार सुबह देहरादून के टपकेश्वर महादेव...

जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन में कॉरपोरेट व शैक्षणिक संस्थानों की उत्कृष्ट उपलब्धियों का सम्मान

जमशेदपुर: जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन (जेएमए) का वार्षिक सम्मेलन 27 मई को उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न उद्योगों के...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

घाटशिला में महिला से दुष्कर्म का प्रयास, पंचायत से दबाव के बावजूद आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के...

WEST SINGHBHUM : पश्चिम सिंहभूम जिले के पांडरासाली के बासाहातु में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के पांडरासाली ओपी क्षेत्र के बासाहातु गांव में 85 वर्षीय बुजुर्ग मरकंडो हाइबुरू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत