बिहार के अंचल कार्यालयों में सीसीटीवी लगेंगे,उपमुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

पटना। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने पूर्ववर्ती मंत्रियों की तरह इस विभाग को भ्रष्टाचार मुक्त करने के संकल्प को दोहराया है। मंगलवार को विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि राजस्व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में सुधार एवं निगरानी के लिए विशेष सेल बनेगा। वे स्वयं जिलों में समीक्षा करेंगे। इसकी शुरूआत 15 दिसंबर को लखीसराय से होगी। उपमुख्यमंत्री ने सभी अंचल कार्यालयों में सीसीटीवी लगाने और अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम, पदनाम एवं संपर्क नंबर सहित सूचनापट प्रदर्शित करने का आदेश दिया।

उपमुख्यमंत्री ने दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, शिकायत प्रबंधन प्रणाली, भूमि सर्वेक्षण एवं भू-लगान भुगतान जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि दाखिल-खारिज मामलों की तिथिवार प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन तैयार होनी चाहिए, जिसमें अंचलाधिकारी से लेकर प्रमंडलीय आयुक्त स्तर तक की स्थिति स्पष्ट हो। निर्धारित समय सीमा में कितना काम हो रहा है, यह दिन-प्रतिदिन की रिपोर्ट में साफ दिखना चाहिए।

सिन्हा ने सभी स्तर के अधिकारियों की ग्रेडिंग करने का निर्देश दिया। कहा कि भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उनकी संपत्ति की जांच कर उन पर नकेल कसी जाएगी। भ्रष्टाचारियों के लिए विभाग में कोई जगह नहीं है।

उन्होंने कहा कि सीसीटीवी का कमांड एवं कंट्रोल सिस्टम मुख्यालय में स्थापित हो, ताकि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की गतिविधियों की निगरानी संभव हो सके। प्रधान सचिव सीके अनिल ने उपमुख्यमंत्री के निदेर्शों का समय से पालन करने का निर्देश सभी अधिकारियों को दिया।

बैठक में सचिव जय सिंह, विशेष सचिव अरुण कुमार सिंह, चकबंदी निदेशालय के निदेशक राकेश कुमार, भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय की निदेशक जे प्रियदर्शिनी, भू अर्जन निदेशालय के निदेशक कमलेश कुमार सिंह, अपर सचिव डा. महेंद्र पाल, सहायक निदेशक आजीव वत्सराज, मोना झा, ओएसडी मणिभूषण किशोर, सुधा कुमारी, सोनी कुमारी, आईटी मैनेजर आनंद शंकर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गिरिडीह के तुलाडीह गांव में भीषण आग, 7 घर जलकर राख—कई परिवार बेघर, लाखों की संपत्ति खाक

गिरिडीह के तुलाडीह गांव में भीषण आग से सात घर जलकर राख हो गए, कई परिवार बेघर हुए और लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई, राहत और मुआवजे की मांग तेज हुई।

बगहा में पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, इलाके में सनसनी

बगहा में पेड़ से लटके प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जारी, फॉरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य और मामले की हर एंगल से पड़ताल

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बागबेड़ा में डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा शुरू, विधायक व उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

घर-घर से कचरा संग्रहण से सुधरेगी सफाई व्यवस्था, नागरिकों से सहयोग की अपील, इसकी सफलता के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी जमशेदपुर : अब...

अक्षय तृतीया पर दान, जप, तप और कोई भी शुभ कार्य देता है अक्षय फल

19 अप्रैल को लगेगी तिथि, 20 अप्रैल को उदया तिथि सोना ही नहीं, मिट्टी के बर्तन खरीदने से मजबूत होता है मंगल ग्रह हल्दी की गांठ...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत