टाटा स्टील ने एपेक्स टीक्यूएम अवॉर्ड्स नाइट 2025 का किया आयोजन

जमशेदपुर : एपेक्स टीक्यूएम अवॉर्ड्स नाइट 2025 का आयोजन 28 नवंबर 2025 को कीनन स्टेडियम में किया गया, जिसमें उत्कृष्टता के एक ही मंच पर तीन प्रमुख फ़्लैगशिप प्लेटफ़ॉर्म को एक साथ शामिल किया गया।

एपेक्स एस्पायर और शिखर सुधार परियोजनाएँ, टाटा स्टील इनोविस्टा– जहाँ सर्वश्रेष्ठ ब्रेकथ्रू इनोवेशन और इनोवेटर्स को सम्मानित किया जाता है, और इग्नेशिया– जो स्टार्ट-अप सहयोग की उपलब्धियों का जश्न मनाता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टी. वी. नरेंद्रन, सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, टाटा स्टील; पीयूष गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट – टीक्यूएम, ग्रुप स्ट्रैटेजिक प्रोक्योरमेंट एंड सप्लाई चेन, टाटा स्टील; अत्रयी सान्याल, चीफ पीपल ऑफिसर, टाटा स्टील ग्रुप; उत्तम सिंह, वाइस प्रेसिडेंट – ऑपरेशंस, टाटा स्टील मेरामंडली; सुबोध पांडे, वीपी – टेक, आर एंड डी, एनएमबी और ग्रेफीन; तथा रवि अरोड़ा, हेड – ग्रुप इनोवेशन, टाटा संस ने पुरस्कार वितरण समारोह में शिरकत की।

तृप्ति श्रीवास्तव, चीफ टीक्यूएम एवं सीक्यूए, टाटा स्टील, ने अपने स्वागत संबोधन में संगठनात्मक सीख, कंपनी की बचत और प्रदर्शन, डिजिटल सेविंग्स, क्षमता विकास और ग्राहक अनुभव जैसे प्रमुख क्षेत्रों की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को साझा किया। इसके साथ ही, उन्होंने विभिन्न अवॉर्ड श्रेणियों में किए गए बदलावों की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में कुल 79 पुरस्कार प्रदान किए गए।

पहले सेट के पुरस्कार वितरित करते हुए पीयूष गुप्ता ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी और संगठनभर के लोगों—विशेषकर नई इकाइयों और इम्पैक्ट सेंटर्स—की गुणवत्ता सुधार और नवाचार पहलों में बढ़ी हुई भागीदारी की सराहना की।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कंपनी उन्नत उपकरणों, विशेषकर AI और डिजिटल तकनीकों, के उपयोग को और बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है ताकि सुधार और नवाचार को गति दी जा सके। साथ ही, उन्होंने स्टार्टअप पार्टनरशिप पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।

वित्त वर्ष 25 में:

कुल 7000+ एस्पायर प्रोजेक्ट्स में से 25 विजेता चुने गए।

कुल 2200+ शिखर प्रोजेक्ट्स में से 25 विजेता बने।

वित्त वर्ष 25 में, वैल्यू चेन के 45 से अधिक इंपैक्ट सेंटर्स के लिए शिखर IC आकलन किए गए। कुल 3 श्रेणियों में 6 पुरस्कार प्रदान किए गए—

ट्रेलब्लेजर: लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए

गेम चेंजर : प्रभावी ओ एंड एम और सर्विसेज प्रयासों के लिए

राइजिंग स्टार: हाल ही में विलय किए गए या नए बने ICs के लिए

ट्रेलब्लेजर श्रेणी के विजेता:

हॉट मेटल वैल्यू मैक्सिमाइज़ेशन, जमशेदपुर

रॉ मटेरियल वैल्यू मैक्सिमाइज़ेशन (ओएमक्यू)

रिलायबिलिटी एंड शेयर्ड सर्विसेज, मेरामंडली

गेम चेंजर श्रेणी के विजेता:

हॉट मेटल वैल्यू मैक्सिमाइज़ेशन इम्पैक्ट सेंटर, मेरामंडली

आरएम प्रोक्योरमेंट

राइजिंग स्टार श्रेणी के विजेता:

लॉन्ग प्रोडक्ट्स, जमशेदपुर

2022 में लॉन्च की गई टाटा स्टील इनोविस्टा, जो संगठनभर में नवाचारों को पहचान करने और बढ़ावा देने का एक प्रमुख प्लेटफॉर्म है, ने 2025 में अपनी 4वीं संस्करण मनाई। इस वर्ष 568 प्रविष्टियाँ आईं, जिनमें से शीर्ष 18 नवाचारों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सीरियल इनोवेटर अवार्ड, जो उस व्यक्ति को सम्मानित करता है जिसने नवाचार को जीवन का हिस्सा बना लिया हो, प्रदीप चौधरी को दिया गया। पिछले चार वर्षों में उन्होंने टाटा स्टील इनोविस्टा के लिए 25 से अधिक प्रोजेक्ट्स में योगदान दिया, इनमें से 9 का नेतृत्व किया, और 6 डिविजनल-लेवल तथा 4 एपेक्स-लेवल विजेताओं को सफलतापूर्वक दिया।

इग्निशिया अवार्ड्स की श्रेणी के तहत, उन पार्टनर्स, स्टार्ट-अप्स और इम्पैक्ट सेंटरों को सम्मानित किया गया जिन्होंने साहसिक विचारों को प्रभावशाली समाधानों में बदला। 500+ स्टार्ट-अप्स के बीच, शीर्ष 3 अवार्ड्स निम्नलिखित को दिए गए:

मेसर्स लेक्लर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को उनके प्रोजेक्ट के लिए: एचएसएम में एनर्जी सेविंग डिस्केलिंग नोजल्स

मेट्सो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को उनके प्रोजेक्ट के लिए: हाइब्रिड टैंडम वैगन टिपलर

कैल्डरीज (Kal-DEHR-iss) स्टील कास्टिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को उनके प्रोजेक्ट के लिए: इनोवेटिव फ्री फ्लक्स फॉर नॉन-टॉक्सिक स्लैब कैस्टिंग

अपने संबोधन में नरेंद्रन ने विजेता टीमों और प्रतिभागियों की सराहना की और कंपनी के निम्नलिखित फोकस पर जोर दिया:

वन टाटा स्टील और सहयोग, संपर्क, योगदान और परवाह की महत्वता, ताकि विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों और फंक्शंस में एक कंपनी के रूप में मिलकर बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकें।

IFQM जैसे इंडस्ट्री प्लेटफॉर्म्स में भाग लेकर अन्य उद्योगों और कंपनियों से सीखना और भारत में गुणवत्ता उत्कृष्टता को बढ़ावा देना।

ग्राहकों के साथ सह-नवाचार की आवश्यकता और कंपनी की वैल्यू चेन का उपयोग करके ग्राहकों के लिए मूल्य सृजन करना।

कर्मचारियों को यह प्रोत्साहित करना कि वे AI और डिजिटल टूल्स, जैसे टाटा स्टील डिजिटल असिस्टेंट, का उपयोग करके कार्य प्रक्रियाओं में सुधार करें और नवाचार को बढ़ावा दें।

एपेक्स टीक्यूएम अवार्ड्स नाइट 2025 में टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम (TEEP) में भाग लेने वाले स्कूलों के छात्रों द्वारा एक नृत्य कार्यक्रम और क्विज़ मास्टर अभिषेक कर द्वारा आयोजित क्विज़ ‘क्वेस्ट फॉर एक्सीलेंस’ भी शामिल था।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवानी की जीत, कांग्रेस की हार पर सियासत

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के नतीजों सामने आ चुके हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार बैजनाथ राम और एनडीए...

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने रवाना किया जागरूकता रथ

जमशेदपुर: नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को गति देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की समाज कल्याण शाखा, पूर्वी सिंहभूम द्वारा शुक्रवार को नशा...

ZRUCC की 106वीं बैठक में सांसद बिद्युत बरण महतो ने उठाए रेल यात्रियों के अहम मुद्दे

कोलकाता : कोलकाता के ताज बंगाल होटल में बुधवार को दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की 106वीं बैठक सांसद...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत