जमशेदपुर के टेल्को रेक्रिएशन क्लब में बच्चों और प्रशिक्षक की पिटाई करने वाले ने ही पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप – घटना के दौरान मौजूद टेल्को थाना की पीसीआर वैन ने हस्तक्षेप नहीं किया

जमशेदपुर : टेल्को रेक्रिएशन क्लब में 27 नवंबर की शाम हुई मारपीट की घटना को लेकर अब नए खुलासे सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जो लोग बच्चों और प्रशिक्षक सुनील कुमार के साथ मारपीट कर रहे थे, वहीं आरोपी समूह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शिल्पी दास के साथ आए 15–16 युवकों ने पहले ताइक्वांडो प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट की। कई नाबालिग बच्चे इस हिंसा का शिकार हुए। हैरानी की बात यह है कि बाद में इन्हीं लोगों ने पहले पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज करवा दी, जिससे पीड़ित पक्ष हैरान और परेशान है।

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान मौजूद टेल्को थाना की पीसीआर वैन ने हस्तक्षेप नहीं किया और पूरी घटना देखते हुए भी कोई कार्रवाई करने की कोशिश नहीं की।

पीड़ित पक्ष और अभिभावकों की मांग

आज बड़ी संख्या में अभिभावक और ताइक्वांडो प्रशिक्षक सुनील कुमार टेल्को थाना पहुंचे और आरोपियों पर निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की। बच्चों को लगी चोटों को देखते हुए लोगों ने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि फर्जी शिकायत के जरिए असली पीड़ितों को दबाने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं कि अब तक इस मामले में कार्रवाई क्यों नहीं हुई। अभिभावकों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो वे जोरदार विरोध-प्रदर्शन करेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

स्कूली किताबों में गलतियों पर सीएम मोहन चरण माझी सख्त, जांच के लिए बनाई उच्चस्तरीय समिति

भुवनेश्वर, 18 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश के बाद कक्षा 1 से 8 तक की स्कूली पाठ्यपुस्तकों में पाई...

तेलंगाना मंत्रिमंडल हुआ डिजिटल, मंत्रियों को दिए गए टैबलेट

हैदराबाद, 18 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठकों को पूरी तरह कागज रहित (पेपरलेस) बनाने का फैसला किया है। इस संबंध...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ओडिशा: डिप्टी स्पीकर के जाली हस्ताक्षर बनाने के आरोप में इंजीनियर गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 17 जून (आईएएनएस)। कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को क्योंझर जिले के हरिचंदनपुर ब्लॉक के सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) लक्ष्मण हेमब्रम को गिरफ्तार किया है।...

तमिलनाडु : सीएम विजय के तलाक मामले पर चेंगलपट्टू कोर्ट में आज सुनवाई

चेन्नई, 15 जून (आईएएनएस)। चेंगलपट्टू फैमिली वेलफेयर कोर्ट सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय और उनकी पत्नी संगीता की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत