गोवा में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम के पटमदा प्रखंड के 7 फुटबॉल खिलाड़ियों का बजा डंका

पटमदा: 25वीं राष्ट्रीय 7-ए साइड फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन गोवा के माफसा क्षेत्र के दुलेर फुटबॉल मैदान में रविवार को संपन्न हुई। 20 से 23 नवंबर तक आयोजित चैंपियनशिप में झारखंड की टीम ने सीनियर वर्ग में भाग लिया। झारखंड की टीम में पटमदा के 7 खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व करते हुए खेल का बेहतर प्रदर्शन किया।

झारखंड का फाइनल मुकाबला छत्तीसगढ़ की टीम से हुआ। फाइनल में झारखंड की टीम ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया और अंतिम समय में हुई चूक की वजह से 1-0 से हार का सामना करना पड़ा।

पूरे टूर्नामेंट में झारखंड की टीम में शामिल पटमदा निवासी खिलाड़ी प्रशांत सोरेन को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। झारखंड फुटबॉल अकादमी के सचिव अजीत कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। टीम में शामिल पटमदा के खिलाड़ियों में प्रशांत सोरेन के अलावा तपन कुमार टुडू, प्रशांत मुर्मू, मुकेश बेसरा, परमेश्वर मुर्मू, नरेंद्र मुर्मू व सुखदेव मांडी शामिल थे।

बताते हैं कि सातों खिलाड़ी पटमदा के अर्जुन एफसी में खेलते हैं जिन्हें पटमदा के तुंगबुरु निवासी फुटबॉलर अर्जुन टुडू कोचिंग देते हैं। कुल मिलाकर राष्ट्रीय स्तर पर चमके सभी खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और स्थानीय लोग इसे भविष्य के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

भालूबासा गोलचक्कर के पास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, छह अवैध दुकानें ध्वस्त

jamshedpur news : सरकारी भूमि पर अतिक्रमण अब नहीं चलेगा। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित भालूबासा गोलचक्कर के पास गुरुवार को जेएनएसी और जुस्को की...

नीट री-टेस्ट की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर अन्नामलाई ने उठाए सवाल, बोले- छात्रों पर बढ़ेगा परीक्षा का दबाव

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने 21 जून को दोबारा होने वाली नीट परीक्षा को लेकर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत