जमशेदपुर : उपायुक्त के निर्देशानुसार सबसे पहले अंचल अधिकारी, पटमदा डॉ. राजेंद्र कुमार दास शुक्रवार राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा (पूर्वी सिंहभूम) पहुंचे और चल रही सिकुई–दिकुई परीक्षा का विस्तृत अनुश्रवण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी शिक्षकों के साथ परीक्षा से संबंधित उपस्थिति, अनुशासन व्यवस्था तथा रेमेडियल कक्षाओं के संचालन पर विस्तारपूर्वक संवाद किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश किए।
इसके बाद पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि देव एवं अभिजीत मोहंती ने भी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में छात्र-छात्राएँ शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से परीक्षा देते हुए पाए गए तथा सभी कक्षाओं में वीक्षक पूरी तत्परता के साथ मौजूद थे।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में बेहतर परिणाम प्राप्त करने हेतु इस परीक्षा में सम्मिलित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि कमजोर विद्यार्थियों के लिए विषय-वार रेमेडियल कक्षाओं का नियमित और प्रभावी संचालन किया जा रहा है।
