दुबई एयरशो में बड़ा हादसा; तेजस लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट शहीद, ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का गठन

दुबई : भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का लड़ाकू विमान तेजस दुबई एयरशो में हवाई प्रदर्शन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुक्रवार को हुए इस हादसे में पायलट की मौत हो गई।

भारतीय वायुसेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का गठन किया जा रहा है। विभिन्न टीवी चैनलों पर दिखाए गए दुर्घटना के दृश्यों में विमान को ऊंचाई से गिरते और फिर आग के गोले में बदलते देखा जा सकता है।

एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर में एयरशो में हवाई प्रदर्शन के दौरान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

आईएएफ ने ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में कहा कि आईएएफ को इस हादसे में हुए जानमाल के नुकसान पर बहुत दुख है और वह दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का गठन किया जा रहा है।”

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर अमित शाह, नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर 'गुरुजी' की पुण्यतिथि पर गृहमंत्री अमित शाह समेत कई...

विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में गूंजा हरियाली का संदेश

वन विभाग ने आयोजित किया ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ पर्यावरण संरक्षण समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी : स्मिता पंकज प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

चार साल से जर्जर गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क पर लोगों का धैर्य दे गया जवाब, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी से गोविंदपुर जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश सड़क...

जमशेदपुर पहुंचे बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा चुनाव पर बोले- अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा

जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आगामी राज्यसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया और...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत