झारखंड–बंगाल में 40 ठिकानों पर ईडी की रेड, करोड़ों रुपए कैश और भारी मात्रा में जेवरात बरामद

रांची/कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला चोरी, अवैध खनन और तस्करी से जुड़े मामलों में शुक्रवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल में व्यापक कार्रवाई की है। दोनों राज्यों में ईडी की अलग-अलग टीमों ने 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है, जिसमें करोड़ों रुपए नगद और भारी मात्रा में जेवरात मिलने की सूचना है। बरामद कैश की गिनती के लिए मशीनें मंगाई जा रही हैं। बरामदगी की आधिकारिक जानकारी अभी ईडी द्वारा साझा नहीं की गई है।

इस छापेमारी की जद में झारखंड के कई कोयला माफिया, कारोबारी और उनसे जुड़े कारोबारी प्रतिष्ठान शामिल हैं। ईडी के रांची जोनल कार्यालय की टीम धनबाद और आसपास के इलाकों में लगभग 18 स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही है। यहां कोयला कारोबारी एलबी सिंह, उनके भाई कुंभनाथ सिंह, अनिल गोयल, संजय उद्योग और अमर मंडल से जुड़े ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। शहर के बैंक मोड़ स्थित शांति भवन, निरसा के टालडांगा में बिनोद महतो के ठिकाने और भूली में सन्नी केशरी के घर पर भी छापेमारी चल रही है।
सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान एलबी सिंह ने ईडी की टीम को रोकने की कोशिश की और अपने पालतू कुत्तों को छोड़कर टीम की कार्रवाई कुछ देर के लिए बाधित कर दी। ईडी की जांच में अमर मंडल की भूमिका कोयले के अलावा पत्थर और बालू में अवैध उगाही और राजनीतिक संरक्षण से जुड़े नेटवर्क में पाई गई है।
इसी तरह कोयले के अवैध कारोबार में अनिल गोयल और उनके सिंडिकेट की भूमिका पाई गई है। गौरतलब है कि लगभग दस साल पहले बीसीसीएल टेंडर घोटाले में सीबीआई ने एलबी सिंह के घर छापेमारी की थी, जहां उन पर सीबीआई टीम पर फायरिंग करने का गंभीर आरोप भी लगा था।
ताजा कार्रवाई के बाद कोयला कारोबार से जुड़े अन्य लोगों में भी खलबली है। ईडी के कोलकाता जोनल कार्यालय की टीमों ने बंगाल के दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता में 24 परिसरों पर एक साथ तलाशी ली है। छापेमारी जिन ठिकानों पर हुई, वे नरेंद्र खरका, अनिल गोयल, युधिष्ठिर घोष, कृष्ण मुरारी कयाल और अन्य से जुड़े बताए जा रहे हैं।
यह ऑपरेशन पूर्वी भारत में सक्रिय कोयला माफियाओं के खिलाफ हाल के वर्षों में ईडी की सबसे बड़ी समन्वित कार्रवाई मानी जा रही है। एजेंसी का कहना है कि तलाशी में मिले दस्तावेज़ और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद आने वाले दिनों में कई अहम खुलासे संभव हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

स्कूली किताबों में गलतियों पर सीएम मोहन चरण माझी सख्त, जांच के लिए बनाई उच्चस्तरीय समिति

भुवनेश्वर, 18 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश के बाद कक्षा 1 से 8 तक की स्कूली पाठ्यपुस्तकों में पाई...

तेलंगाना मंत्रिमंडल हुआ डिजिटल, मंत्रियों को दिए गए टैबलेट

हैदराबाद, 18 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठकों को पूरी तरह कागज रहित (पेपरलेस) बनाने का फैसला किया है। इस संबंध...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

छोले कुलचे बेचने वाले का बेटा अब टीम इंडिया के लिए लगाएगा चौके-छक्के, अंडर-19 क्रिकेट टीम में अर्जुन का चयन

जालंधर, 12 जून (आईएएनएस)। हिम्मत, हौसला और जुनून हो तो सपनों की उड़ान अमीरी-गरीबी कभी नहीं देखती। वह सिर्फ मेहनत और लगन का साथ...

पोटका हरिणा मेला 15 जून से, भोक्ताडांग लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ग्रामीण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज

पोटका : रजो संक्रांति के अवसर पर कोल्हान क्षेत्र के प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला का शुभारंभ 15 जून से मुक्तेश्वर धाम मंदिर प्रांगण...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत