जमशेदपुर के उलीडीह में थाना से सौ मीटर की दूरी पर दो घरों में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और कीमती गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। खास बात यह है कि चोरी की ये घटना थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, शंकोसाई रोड नंबर 2 स्थित बजंती देवी अपने परिवार के साथ आदित्यपुर में भांजे के तिलक समारोह में गई थीं। रात करीब 9 बजे घर का ताला बंद कर वे लोग कार्यक्रम में शामिल होने निकले थे। रात करीब 2 बजे जब वे लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी से 70 हजार रुपये नकद और करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने गायब थे। चोरी की घटना को देखकर परिवार के होश उड़ गए।

इसी घर के ऊपर वाले मंजिल में रहने वाले औरंगनाथ के घर में भी चोरों ने उसी रात धावा बोला। यहां से चोर करीब 20 हजार रुपये नकद और लगभग 12 लाख रुपये के आभूषण ले उड़े। दोनों घरों को मिलाकर करीब 90 हजार रुपये नकद और 32 लाख रुपये से अधिक के गहनों की चोरी हुई है।

उधर, क्षेत्र में एक और बड़ी वारदात सामने आई है। उलीडीह थाना से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित पवन कुमार के मकान में भी चोरों ने सेंधमारी कर दी। पवन कुमार भी रात में आदित्यपुर में एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए हुए थे। देर रात लौटने पर उन्होंने पाया कि घर का ताला टूटा हुआ है और अलमारी में रखे करीब 20 लाख रुपये के जेवरात गायब हैं।

सभी मामलों की सूचना उलीडीह थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

स्कूली किताबों में गलतियों पर सीएम मोहन चरण माझी सख्त, जांच के लिए बनाई उच्चस्तरीय समिति

भुवनेश्वर, 18 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश के बाद कक्षा 1 से 8 तक की स्कूली पाठ्यपुस्तकों में पाई...

तेलंगाना मंत्रिमंडल हुआ डिजिटल, मंत्रियों को दिए गए टैबलेट

हैदराबाद, 18 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठकों को पूरी तरह कागज रहित (पेपरलेस) बनाने का फैसला किया है। इस संबंध...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सिरमौर में यमुना घाट की बदहाल स्थिति पर श्रद्धालुओं ने जताई चिंता, नमामि गंगे परियोजना की रफ्तार पर उठाए सवाल

सिरमौर, 14 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की धार्मिक नगरी पांवटा साहिब में स्थित यमुना घाट पर साफ-सफाई की स्थिति और नदी...

टीएमसी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया था, इसलिए आज हो रही उनकी दुर्गति: संजय जायसवाल

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस पार्टी की कार्यशैली से सूबे की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत