जमशेदपुर के साकची बाजार डालडा लाइन में गुरुवार को लगेगा ट्रेड लाइसेंस शिविर

जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर के द्वारा जेएनएसी के सहयोग से व्यापारियों की सुविधा हेतु 20 नवंबर को साकची के डालडा लाइन के टेक्सटाइल सेंटर के सामने प्रस्तावित ट्रेड लाईसेंस शिविर की सफलता हेतु आज साकची में जनजागरण अभियान चलाया गया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए चैंबरके उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने बताया कि आज ट्रेड लाइसेंस शिविर की सफलता के लिए चेंबर अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में चेंबर के सदस्यों ने साकची बाजार का भ्रमण किया और लोगों को ट्रेड लाइसेंस शिविर की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि आप सभी ट्रेड लाइसेंस शिविर में आए और अपने-अपने दुकानों का ट्रेड लाइसेंस बनाकर शिविर को सफल बनाएं।

कैंप सुबह 10:30 बजे शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक चलेगा इस कैंप में नए ट्रेड लाइसेंस बनाए जाएंगे तथा पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाएगा।

सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि “चैंबर व्यापारियों की सुविधा हेतु लगातार प्रयासरत है। ट्रेड लाइसेंस जैसी आवश्यक प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए यह कैंप अत्यंत उपयोगी साबित होगा। व्यापार समुदाय इसके माध्यम से समय और समस्याओं दोनों की बचत कर सकेगा।”

वहीं चैंबर के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने बताया कि “कई व्यापारी लाइसेंस बनवाने और नवीनीकरण की प्रक्रिया से असुविधा महसूस करते हैं। इस शिविर के माध्यम से उन्हें एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।इस हेतु निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में आना है।

1. आधार कार्ड एवं पैन कार्ड।

2. रेंट एग्रीमेंट या बिजली बिल

चैंबर के महासचिव पुनीत कांवटिया ने कहा की ट्रेड लाइसेंस आज के आधुनिक व्यापार की अनिवार्यता है बिना ट्रेड लाइसेंस बनाएं व्यापारियों को व्यापार करने में दिक्कत आ सकती है इसलिए सभी से आग्रह है कि शिविर का लाभ उठाते हुए अपने-अपने प्रतिष्ठानों का ट्रेड लाइसेंस बनवा लें।इस अवसर पर सचिव, व्यापार एवं वाणिज्य भरत मकानी ने कहा कि चैम्बर हमेशा व्यापारियों के हित और सुविधा को ध्यान में रखकर अपने कार्यों को क्रियान्वित करती रही है। इसी कड़ी में टेªड लाईसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। चैम्बर सदस्यों एवं अपने व्यापारियों से आग्रह है कि वे इस शिविर का लाभ अवश्य उठायें। आज बाजार भ्रमण में मुख्य रूप से मानव केडिया,अनिल मोदी,राजीव अग्रवाल,विनोद शर्मा,मोहित मुनका,अमित संघी,प्रशांत अग्रवाल,दीपक चेतानी ,सन्नी संघी एवं अन्य शामिल थे।

शिविर को सफल बनाने हेतु चैम्बर के सभी पदाधिकारीगण उपाध्यक्ष , हर्ष बाकरेवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव अंशुल रिंगसिया, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया जोर शोर से लगे हुये है।

अधिक जानकारी हेतु निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

अनिल मोदी (उपाध्यक्ष, ट्रेड एंड कॉमर्स): 7250020460

भरत मकानी (सचिव, ट्रेड एंड कॉमर्स): 9431300686

मोहित मुनका (कोऑर्डिनेटर): 9031355925

सन्नी संघी (कोऑर्डिनेटर): 776694434

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रांची का नाम रोशन: निरमित सिंह ने आईसीएसई में हासिल किए 96.8%अंक

रांची: रांची के संत जेवियर स्कूल के छात्र निरमित सिंह ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर का मान बढ़ाया...

जमशेदपुर की बेटी ने रचा इतिहास, आईसीसी बोर्ड में 12वीं में देश टॉपर बनी

जमशेदपुर की शांभवी तिवारी ने आईसीसी बोर्ड 12वीं बायो साइंस में 100% अंक हासिल कर देशभर में टॉप किया, जिससे शहर और स्कूल में खुशी का माहौल है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

आत्महत्या की कोशिश कर चुके कैदी की सुरक्षा में चूक : एमजीएम अस्पताल की 7वीं मंजिल से कूदकर कैदी ने की आत्महत्या

JAMSHEDPUR MGM HOSPITAL : एमजीएम अस्पताल में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां इलाजरत एक कैदी ने अस्पताल की 7वीं मंजिल से...

जमशेदपुर की बेटी ने रचा इतिहास, आईसीसी बोर्ड में 12वीं में देश टॉपर बनी

जमशेदपुर की शांभवी तिवारी ने आईसीसी बोर्ड 12वीं बायो साइंस में 100% अंक हासिल कर देशभर में टॉप किया, जिससे शहर और स्कूल में खुशी का माहौल है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत