कपाली क्षेत्र में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग, जल्द हालात नहीं सुधरा तो महिलाएं नगर परिषद कार्यालय का करेंगी घेराव

सरायकेला : सरायकेला जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र में पानी संकट अपनी चरम सीमा पर है। पिछले दो हफ्तों से जलापूर्ति बंद है। नतीजा हजारों परिवार पेयजल की गंभीर संकट से जूझ रहे हैं।

हालात बिगड़ने के बाद टैंकर से पानी वितरण शुरू किया गया है, पर अब यही व्यवस्था महिलाओं के लिए नई परेशानी बन गई है। स्थानीय महिलाओं ने नगर परिषद पर लापरवाही और असंवेदनशीलता का आरोप लगाते हुए कहा कि सप्लाई ठप होने से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

रूबी परबीन ने बताया कि घर में शादी का माहौल है, मेहमान आए हैं, लेकिन पानी नहीं होने से खाना बनाना और सामान्य काम भी ठप हो गया है।

सइबा खातून ने कहा कि बच्चे पानी की कमी के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे हैं क्योंकि कपड़े तक धोने की सुविधा नहीं है। महिलाओं ने कहा कि आसपास जिनके घरों में बोरिंग है, वहीं से पीने का पानी लाकर किसी तरह दिन काट रहे हैं। उधर टैंकर से पानी वितरण के दौरान भी नई समस्या खड़ी हो गई है।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि भीड़ के बीच पानी लेने के समय उनके फोटो और वीडियो बनाए जाते हैं, जिसका उन्होंने तीखा विरोध किया है। एक महिला ने कहा, “हम लोग बार-बार कहते हैं कि टैंकर को मुख्य सड़क से हटाकर अंदर वाली क्रॉस रोड में लगाया जाए ताकि भीड़ कम हो और हमारी निजता सुरक्षित रहे, लेकिन हमारी बात सुनी ही नहीं जाती।

महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि टैंकर कर्मी बदसलूकी करते हैं और कहते हैं — “यहीं से पानी लेना है तो लो, नहीं तो जाओ.” अंजुम खातून ने सवाल उठाया, “हम हर महीने पानी का बिल देते हैं, फिर भी पानी नहीं मिलता। आखिर हमारी गलती क्या है.” क्षेत्र की महिलाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द सप्लाई बहाल नहीं की गई और टैंकर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से कपाली नगर परिषद कार्यालय का घेराव करेंगी।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत सप्लाई बहाल करे, टैंकर को भीड़भाड़ वाली सड़क से हटाकर सुरक्षित जगह पर लगाया जाए और महिलाओं की निजता का सम्मान सुनिश्चित किया जाए। क्षेत्रवासियों का कहना है कि स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो वे बड़े आंदोलन के लिए तैयार हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

”Vikram Sarabhai Prize 2026′ करीम सिटी कॉलेज के डॉ. अली जान हुसैन को ‘विक्रम साराभाई प्राइज 2026’ सम्मान

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अली जान हुसैन को इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्चर्स, वायनाड (केरल) की ओर...

Indian Railways gets its 18th zone, ‘South Coast Railway भारतीय रेल को मिला 18वां जोन, ‘दक्षिण तट रेलवे’ का गठन; विशाखापत्तनम बनेगा मुख्यालय

जनवरी 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था मुख्यालय का शिलान्यास , ईस्ट कोस्ट रेलवे और साउथ सेंट्रल रेलवे के कुछ हिस्सों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

Census 2027- DEMAND FOR ‘SARNA DHARMA CODE’ INTENSIFIES : सरना धर्म कोड’ की मांग तेज, सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आगामी जनगणना 2027 को लेकर केंद्र सरकार से अहम मांग उठाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को...

”Vikram Sarabhai Prize 2026′ करीम सिटी कॉलेज के डॉ. अली जान हुसैन को ‘विक्रम साराभाई प्राइज 2026’ सम्मान

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अली जान हुसैन को इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्चर्स, वायनाड (केरल) की ओर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत