जमशेदपुर के मानगो चौक पर बीती रात बिजली के तारों में लगी आग, मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर : मानगो चौक पर बीती रात अचानक बिजली के तारों में लगी आग से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। शनिवार रात करीब 1 बजे अचानक एक बिजली के तार में तेज चिंगारी उठी और कुछ ही मिनटों में आग ने कई तारों को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की तेज लपटें देखकर स्थानीय लोग घबराकर घरों से बाहर निकले।. घटना के बाद कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन बिजली के तारों में आग लगने के कारण कोई पास नहीं जा सका।

सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुँची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की। इसके तुरंत बाद बिजली विभाग की टीम भी पहुँची और मुख्य लाइन को बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया।

आग लगने के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट या ओवरलोडिंग को संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस और बिजली विभाग संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि देर रात हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सभी समुदायों के लिए एकजुट मणिपुर ही आगे बढ़ने का रास्ता: मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह

इंफाल, 19 जून (आईएएनएस)। मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में रहने वाले सभी समुदायों के लिए एकजुट...

बंगाल में जाति प्रमाणपत्र री-वेरिफिकेशन को माकपा (माले) ने दी कानूनी चुनौती, कलकत्ता हाईकोर्ट में पीआईएल दायर

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। माकपा (माले) लिबरेशन ने पश्चिम बंगाल में पिछले 15 वर्षों के दौरान अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

गंगोत्री से गंगासागर तक योग यात्रा, पटना के एनआईटी घाट पर लोगों ने एक साथ किया योगाभ्यास

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले पटना के एनआईटी घाट पर 'गंगोत्री से गंगा सागर' पहल के तहत एक विशाल योग...

‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 21 जून को खासमहल में होगा जिला स्तरीय आयोजन

Jamshedpur news : पूर्वी सिंहभूम जिले में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत