जमशेदपुर में “उड़ान” कविता संग्रह का विमोचन, बच्चों की रचनात्मक सोच को मिला मंच

जमशेदपुर : शहर के रेड क्रॉस भवन सभागार में आज एक विशेष साहित्यिक माहौल देखने को मिला, जब बाल कवियों द्वारा लिखित कविता संग्रह “उड़ान” का भव्य विमोचन किया गया. इस अनोखी पुस्तक में शहर के कुल 58 बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति को एक सूत्र में पिरोया गया है।

“उड़ान” केवल एक किताब नहीं, बल्कि बच्चों की कल्पनाओं और संवेदनाओं का सुंदर संग्रह है. इसमें प्रकृति की सुंदरता, मां की ममता, पिता के संघर्ष, बहन के स्नेह से लेकर आतंकवाद, सामाजिक मुद्दों और राजनीति जैसे गंभीर विषयों पर भी बच्चों ने अपनी सोच को शब्दों में ढाला है। इस संग्रह की खासियत यह है कि हर कविता अपने आप में एक अलग दृष्टिकोण और अनुभव को दर्शाती है, जो बच्चों की परिपक्व सोच को उजागर करती है।

इस पुस्तक की परिकल्पना और संयोजन शहर के वरिष्ठ पत्रकार विकास श्रीवास्तव ने किया है। उन्होंने इन 58 बाल कवियों की रचनाओं को एक धागे में पिरोकर “उड़ान” के रूप में प्रस्तुत किया। उनके इस प्रयास ने न केवल बच्चों की प्रतिभा को सामने लाया है, बल्कि शहर के साहित्यिक वातावरण को भी नई दिशा दी है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने बाल कवियों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि “उड़ान” आने वाले समय में बच्चों को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा देगी. यह पुस्तक साबित करती है कि अगर सही मार्गदर्शन मिले तो छोटी उम्र में भी बड़ी बातें कही जा सकती हैं।

“उड़ान” सचमुच नई पीढ़ी की सोच और संवेदना को पंख देने वाली एक प्रेरक पहल है।

पुस्तक का विमोचन कोऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह, साहित्यकार शैलेंद्र अस्थाना, ज्योत्सना अस्थाना, प्रभा जायसवाल, शिक्षाविद विपिन शर्मा, विवेक विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह, सज्जन अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार, अजय मुस्कान ने किया।

अतिथियों ने कहा कि बाल कथाएं और कविताएं बहुत लिखी गयी हैं, लेकिन जमशेदपुर में बच्चों द्वारा लिखी गयी कविताओं का प्रकाशन कम हुआ। अब यह परंपरा आगे बढ़ेगी। कहा कविता क्यों और किसके लिए लिख रहे हैं इसका उत्तर कविता में आना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन साहिल अस्थाना ने किया। मौके पर उदय नारायण श्रीवास्तव, प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, पूरबी घोष, निधि श्रीवास्तव, जिला पार्षद उपाध्यक्ष पंकज, राजकुमार सिंह, राजीव दुबे व अन्य मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रेल यात्री संघर्ष समिति ने डीआरएम के नाम संबोधित ज्ञापन एआरएम दफ्तर को सौंपा

जमशेदपुर में रेल यात्री संघर्ष समिति ने ट्रेनों की देरी और समस्याओं को लेकर डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

पोटका में बेकाबू कार दो वाहनों को टक्कर मार खुद पलट गई, एक की मौत, 11 घायल

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में हर हफ्ते सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है और घायल भी हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

कड़ी सुरक्षा के बीच JPSC प्रारंभिक परीक्षा शुरू, जमशेदपुर में 26,560 अभ्यर्थी शामिल

जमशेदपुर : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को पूरे राज्य में आयोजित की...

सारंडा में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का हमला, गंभीर रूप से घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया

दो दिन में दो IED ब्लास्ट, 6 जवान घायल चाईबासा/रांची। झारखंड के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान दो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत