जमशेदपुर के पोटका प्रखंड के सरमंदा पत्थर खदान में हाईवा की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

जमशेदपुर: पोटका थाना क्षेत्र के सरमंदा गांव स्थित एक पत्थर खदान में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब खनन कार्य के दौरान एक हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शुभोजित गोप (30) और टुकलू सरदार (28) के रूप में की गई है। दोनों मजदूर सरमंदा क्षेत्र के ही निवासी बताए जा रहे हैं।

मौजा सरमंदा में सुजित कुमार मंडल के नाम से लगभग तीन एकड़ भूमि पर पत्थर खनन का का काम चल रहा है। बुधवार की सुबह रोज की तरह खदान में मजदूर पत्थर निकालने और उसे हाईवा में लोड करने का काम कर रहे थे। खनन कार्य समाप्त होने के बाद जब हाईवा में बोल्डर लोड कर उसे ले जाया जा रहा था, तभी वाहन में अचानक तकनीकी खराबी (ब्रेक फेल होने) जैसी समस्या आ गई।

वाहन अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लुढ़कने लगा। इसी दौरान शुभोजित गोप जो हाईवा के केबिन में बैठा था और टुकलू सरदार जो डाले में मौजूद था, दोनों ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। तभी अचानक हाईवा पलट गया और दोनों मजदूर उसके नीचे दब गए। कुछ ही क्षणों में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद खदान क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत पोटका थाना को सूचना दी। पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पोटका थाना पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेज दिया है, जहाँ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और खदान मालिक तथा वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि खदान में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाते। मजदूर बिना किसी सेफ्टी उपकरण के खतरनाक परिस्थितियों में काम करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से खदान संचालन में सुरक्षा मानकों की जांच कराने और मृत मजदूरों के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड का खुलासा, मौज-मस्ती के लिए गार्ड की हत्या कर लूटे ₹3 लाख,तीन आरोपी गिरफ्तार

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड और लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मंदिर...

जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल बस्ती में आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान चोरी की एक घटना ने श्रद्धालुओं में हड़कंप मचा दिया।...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जुगसलाई में कार पेड़ से टकराई, कई घायल

जमशेदपुर के जुगसलाई में गुरुवार तड़के कार पेड़ से टकराने से एक ही परिवार के कई लोग घायल हुए, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

जंगली हाथी ने मां-बेटी को कुचला, पति,सास और ससुर घायल

चांडिल में जंगली हाथी ने घर तोड़कर मां-बेटी को कुचल दिया, तीन अन्य घायल हुए, वन विभाग ने मुआवजा देने की घोषणा की।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत