शेफाली वर्मा का रोहतक में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों और फूलों से सजी सड़कें, उमड़े लोग

रोहतक : महिला विश्व कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाली शेफाली वर्मा रविवार को अपने गृह नगर रोहतक पहुंचीं। विश्व कप विजय के बाद पहली बार उन्होंने घर वापसी की थी।

दिल्ली-रोहतक हाईवे पर सांपला के पास रोहद टोल प्लाजा पर अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) नरेंद्र कुमार और प्रशासनिक अधिकारियों ने शेफाली का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

इसके बाद शेफाली वर्मा सर्किट हाउस पहुंचीं, जहां उनके सम्मान में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

गोल्डस्मिथ एसोसिएशन से जुड़े और परिवार के सदस्य योगेंद्र वर्मा ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि हरियाणा और रोहतक की बेटी ने देश को विश्व चैंपियन बनाया और अब वह अपने घर लौटी है।”

पिछला एक वर्ष संघर्षभरा था, मेहनत का फल वर्ल्ड कप में मिलाः शेफाली

सम्मान समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत में शेफाली ने कहा कि पिछला एक साल उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने कहा, “मैंने बहुत संघर्ष किया, लगातार मेहनत की और भगवान ने उसका प्रतिफल दिया। सेमीफाइनल से पहले टीम में शामिल हुई तो एक ही लक्ष्य था—भारत को जीत दिलाना।”

उन्होंने कहा कि फाइनल मैच में शुरुआत में थोड़ी घबराहट थी, लेकिन उन्होंने खुद को शांत रखते हुए रणनीति पर ध्यान केंद्रित किया और उसी के अनुसार प्रदर्शन किया। शेफाली ने कहा, “मुझे सेंचुरी नहीं बनाने का कोई अफसोस नहीं है। वर्ल्ड कप जीतना ही असली लक्ष्य था। जब देश जीतता है, तो व्यक्तिगत उपलब्धि मायने नहीं रखती।”

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि, “प्रधानमंत्री जी ने करीब दो घंटे हमारे साथ बिताए और हमें प्रेरित किया। यह हमारे लिए बहुत बड़ा सम्मान है।” युवा लड़कियों को संदेश देते हुए शेफाली ने कहा, “अपने हुनर पर भरोसा रखें और मेहनत करती रहें। अगर विश्वास और निरंतर प्रयास हो, तो कुछ भी असंभव नहीं है।” उन्होंने बताया कि फाइनल से पहले परिवार ने उनका उत्साह बढ़ाया “पापा और परिवार ने मुझे मेरे पुराने प्रदर्शन याद दिलाए, जिससे मुझे आत्मविश्वास मिला।”

शेफाली ने हरियाणा का नाम रोशन कियाः मंत्री बेदी

मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा, “शेफाली ने सिर्फ दो मैच खेले, लेकिन दोनों में शानदार प्रदर्शन किया। वह न केवल युवाओं बल्कि सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 12 नवम्बर को शेफाली और उनके परिवार से मुलाकात करेंगे।”

उन्होंने कहा कि शेफाली ने वर्ल्ड कप जीतकर देश को गौरवान्वित किया है और इस बार की दीवाली को और खास बना दिया है। शेफाली वर्मा खुले जीप काफिले में मंत्री बेदी और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के साथ अपने गणिपुरा स्थित निवास पहुंचीं, जहां लोगों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र में फुटपाथी दुकानदारों के लिए बनेगा बहुमंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स : जोबा माझी

गम्हरिया : सांसद जोबा माझी ने कहा है कि आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र में फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले लोगों को व्यवस्थित रूप से...

एबीआर टूल्स एंड सर्विस में घायल कामगार को मिलेगी स्थायी नौकरी, बीकेएमएस की पहल पर हुआ समझौता

गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एबीआर टूल्स एंड सर्विस कंपनी में कार्य के दौरान घायल हुए कामगार आकाश कर्मकार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत