जमशेदपुर के मानगो आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड के ‘ग्लोबल ट्रैवल्स’ ने उपभोक्ताओं को लगाई करोड़ों की चपत

जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित यिशु भवन के पास एक बड़े ऑनलाइन फ्रॉड का मामला सामने आया है। ‘ग्लोबल ट्रैवल्स’ नामक वेबसाइट के जरिये शेयर इन्वेस्टमेंट और डेली टास्क के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। पुलिस के अनुसार, वेबसाइट के माध्यम से लोगों को 1,800 रुपये से लेकर लाखों रुपये तक निवेश करने के लिए प्रेरित किया जाता था। बदले में हर दिन एक निश्चित प्रतिशत रिटर्न (Return) और छोटे-छोटे डेली टास्क पूरे करने पर बोनस देने का वादा किया गया था।

यूजर्स को रोजाना 20 से 25 टास्क दिए जाते थे, जिनमें होटल या ट्रैवल एजेंसी की फोटो को 5-स्टार रेटिंग देना, लिंक शेयर करना या सोशल मीडिया पर प्रमोशनल पोस्ट करना शामिल था। कई यूजर्स को शुरुआती दिनों में रिटर्न भी मिला, जिससे लोगों का विश्वास बढ़ता गया और उन्होंने बड़ी रकम निवेश कर दी।

इसी बीच अचानक वेबसाइट ने रिडीम और विड्रॉ सिस्टम बंद कर दिया। जब इन्वेस्टर्स ने अपने पैसे निकालने की कोशिश की तो वेबसाइट पूरी तरह ठप पाई गई। नाराज होकर सैकड़ों निवेशक आजाद नगर स्थित कंपनी के कथित ऑफिस पहुंचे और जमकर हंगामा व तोड़फोड़ की।

सूचना पर आजाद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जांच में यह मल्टी-लेवल ऑनलाइन स्कैम प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने सर्वर और बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है तथा वेबसाइट से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “मामला गंभीर है, तकनीकी जांच के जरिए ठगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।” प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, फ्रॉड की राशि करोड़ों रुपये में बताई जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एक बार फिर जमशेदपुर में एयरपोर्ट को लेकर पोस्टल पार्क बिष्टुपुर में शनिवार को चेंबर के बैनर तले प्रदर्शन

जमशेदपुर : जमशेदपुर में हवाई अड्डे की मांग को लेकर लंबे समय से विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता राजनीति कर रहे हैं। उनकी मांग...

जमशेदपुर के गोलमुरी में एचडीएफसी बैंक के ATM से पैसे निकालने पहुंचा युवक 4 हजार रुपये गंवा बैठा

JAMSHEDPUR ATM FRAUD : शहर के गोलमुरी थाना अंतर्गत टिनप्लेट चौक के समीप एचडीएफसी बैंक के ATM से पैसे निकालने पहुंचे युवक आयुष्मान कुमार...

अभिमत

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

संपादक की पसंद

भूमिहार महिला समाज झारखंड का होली मिलन बना संवाद और सांस्कृतिक समरसता का संगम

जमशेदपुर: समाज के सभी वर्गों को एकता, प्रेम और भाईचारे के रंग में रंगने के लिए होली मिलन समारोह एक अनूठा आयोजन है जो...

टाटा समूह की 150 वर्षों की प्रेरक यात्रा को प्रस्तुत करती जमशेदपुर की औद्योगिक आत्मा और टाटा स्टील की विरासत पर प्रकाशित कॉफी टेबल...

जमशेदपुर : जमशेदपुर को भारत का पहला सुव्यवस्थित औद्योगिक नगर कहा जाता है, यह केवल इस्पात उत्पादन का केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण की जीवंत...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत