सरायकेला जिले के कपाली में चहारदिवारी के अंदर झाड़ियों में लगी आग, मची अफरा-तफरी

पुलिस और अग्निशमन विभाग की तत्परता से टला हादसा, लोगों ने राहत की सांस, पुलिस कर रही जांच

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र स्थित भाभी होटल के समीप सोमवार को अचानक झाड़ियों में आग लग गई। सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.

घटना से आसपास के दुकानदार भयभीत हो गए। हालांकि प्रशासन और दमकल विभाग की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कपाली ओपी के पास हिदायतुल्लाह खान की चारदीवारी से घिरी जमीन के भीतर मौजूद सूखी झाड़ियों में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई.

शुरुआत में मामूली चिन्गारी दिखी लेकिन सूखी घास और झाड़ियों के कारण देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया. कुछ ही देर में झाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने कपाली ओपी पुलिस को जानकारी दी. ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी. दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें बढ़ने से आसपास के घरों में रहने वाले लोग और दुकानदार सशंकित थे। यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो बड़ी क्षति हो सकती थी.

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या बड़ी संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है. पुलिस ने आशंका जताई है कि आग जान बूझकर लगाई गई हो सकती है. मामले की जांच की जा रही है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि खुले स्थानों पर कचरा या सूखी झाड़ियों में आग न लगाएं, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

कोलकाता में योग दिवस कार्यक्रम का समापन, पीएम मोदी बोले- ‘लोगों ने निभाया आदर्श नागरिक का कर्तव्य’

कोलकाता, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का समापन हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम...

योगेंद्र प्रसाद बने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के नए नगर आयुक्त, झारखंड में 88 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला

रांची : झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (JAS) के 88 अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला एवं पदस्थापन किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत