रोशनी खलखो ने निकाला भव्य विजय जुलूस, कहा -शहर की समस्याओं के लिए रहेंगी उपलब्ध

रांची। राजधानी रांची के नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर मिली शानदार जीत से उत्साहित रोशनी खलखो ने शनिवार को ओटीसी ग्राउंड, पिस्कामोड़ से भव्य विजयी जुलूस निकाला। इस दौरान बाईक रैली और आतिशबाजी के बीच समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और जोरदगार स्वागत किया।

जुलूस में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, हटिया विधायक नवीन जायसवाल और पूर्व खिजरी विधायक रामकुमार पाहन सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने इसे जनता के विश्वास की जीत बताया।

वहीं मौके पर रोशनी खलखो ने कहा कि यह मेरी नहीं, रांची की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष और ईमानदारी की मेहनत का परिणाम आज सामने है। वार्ड पार्षद रहते हुए जो काम किया, उसी पर जनता ने भरोसा जताया है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहेंगी। जुलूस पिस्का मोड़ से विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए आगे बढ़ा। रौशनी खलाखो का जगह-जगह पर रांची के लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सिग्नेचर मिसमैच मामले में पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी सीआईडी दफ्तर से निकले

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सीआईडी के अधिकारियों ने रविवार को विधानसभा में सिग्नेचर मिसमैच (हस्ताक्षर मेल न खाने) के मामले में तृणमूल...

भाजपा राज में सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्रीय गौरव के क्षेत्र में भारत ने स्थापित किए नए मानक: डिप्टी सीएम विजय शर्मा

दुर्ग, 14 जून (आईएएनएस)। केंद्र की एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

असम के जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान क्रैश, भारतीय वायु सेना के पांच कर्मियों की मौत (लीड)

गुवाहाटी, 13 जून (आईएएनएस)। असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर शनिवार को उतरते समय एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से भारतीय वायुसेना...

एनसीपी नेता छगन भुजबल बोले, उन्हें भी वही न्याय मिलना चाहिए जो दूसरों को मिला

मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। एनसीपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने सोमवार को उन खबरों को खारिज कर दिया कि...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत