जमशेदपुर में साकची समेत 17 थाना प्रभारियों का तबादला, देखें पूरी सूची

जमशेदपुर। एसएसपी पीयूष पांडेय ने 17 थाना प्रभारियों किया तबादला। इस संबंध में गुरुवार देर रात अधिकारिक आदेश जारी किया गया,जिसमें कई थानों के प्रभारी और सर्किल इंस्पेक्टरों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा को उनके पद से हटाकर सीतारामडेरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं सीतारामडेरा थाना प्रभारी निरंजन कुमार को स्थानांतरित कर बमार्माइंस थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार को उनके पद से हटाकर जमशेदपुर कोर्ट का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है।

इसी क्रम में टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को उनके पद से हटाकर साकची सीसीआर में भेजा गया है। बमार्माइंस थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव को जादूगोड़ा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। वहीं बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव को साकची थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

घाटशिला थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह को हटाकर मुसाबनी का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है, जबकि मुसाबनी सर्किल इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर को बागबेड़ा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। जादूगोड़ा सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद को टेल्को थाना प्रभारी बनाया गया है। साकची सीसीआर में पदस्थ फैज अहमद को सिदगोड़ा थाना प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा जमशेदपुर कोर्ट के सुरक्षा प्रभारी राजेंद्र मुंडा को घाटशिला का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। अजय कुमार ठाकुर को पटमदा का सर्किल इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है।

बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार को उनके पद से हटाकर गोलमुरी पुलिस लाइन क्लोज कर दिया गया है। जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल को भी हटाकर गोलमुरी पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं नीरज कुमार को बोड़ाम का नया थाना प्रभारी बनाया गया है,जबकि ईश्वर दयाल मुंडा को जादूगोड़ा का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर तत्काल प्रभाव से योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम, सीट बेल्ट बांध लीजिए, मौसम बदलने वाला: वारिस पठान

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान...

बिहार के युवाओं ने देश का नाम किया रोशन, सम्मान देने से बढ़ता है मनोबल: उपेंद्र कुशवाहा

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब (स्पीकर हॉल) में रविवार को 'बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया, जिसमें...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कलकत्ता हाईकोर्ट ने बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस की याचिका खारिज की

कोलकाता, 8 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस की उस याचिका को खारिज कर...

झारखंड के गिरिडीह में दिल दहला देने वाली वारदात: पिता पर तीन बेटियों की हत्या का आरोप, गांव में मातम

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस हत्या के कारणों का अब तक नहीं हो सका खुलासा मोहनपुर पंचायत स्थित तुरुकडीहा गांव का मामला गिरिडीह:...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत