टाटा समूह की 150 वर्षों की प्रेरक यात्रा को प्रस्तुत करती जमशेदपुर की औद्योगिक आत्मा और टाटा स्टील की विरासत पर प्रकाशित कॉफी टेबल बुक

जमशेदपुर : जमशेदपुर को भारत का पहला सुव्यवस्थित औद्योगिक नगर कहा जाता है, यह केवल इस्पात उत्पादन का केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण की जीवंत प्रयोगशाला रहा है. इसी ऐतिहासिक और औद्योगिक विरासत को समर्पित पुस्तक “द टाटा ग्रुप बियॉन्ड बिज़नेस: इम्पैक्ट, एनकोमियम्स एंड अकोलेड्स” प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्था पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा प्रकाशित की गई है. यह कृति टाटा समूह की 150 से अधिक वर्षों की प्रेरक यात्रा को दस्तावेज़ीय रूप में प्रस्तुत करती है और विशेष रूप से जमशेदपुर एवं टाटा स्टील की गौरवशाली भूमिका को रेखांकित करती है.

यह पुस्तक केवल औद्योगिक उपलब्धियों का संकलन नहीं है, बल्कि उस मूल्य-आधारित नेतृत्व और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है जिसने टाटा ग्रुप को विश्व के सर्वाधिक सम्मानित औद्योगिक समूहों में स्थापित किया. पुस्तक में उन विशिष्ट विभूतियों की विस्तृत सूची सम्मिलित है, जो टाटा समूह से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े रहे, चाहे वे प्रबंधन में रहे हों या कर्मचारी के रूप में कार्यरत रहे हों और जिन्होंने राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च सम्मान अर्जित किए.

3 भारत रत्न और 160 पद्म सम्मान

इस पुस्तक में तीन भारत रत्न, सत्रह पद्म विभूषण, बासठ पद्म भूषण, इक्यासी पद्म श्री, पाँच मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, नौ द्रोणाचार्य पुरस्कार, उन्यासी अर्जुन पुरस्कार, पाँच राष्ट्रीय खेल पुरस्कार तथा तेरह माउंट एवरेस्ट विजेताओं का परिचय संकलित हैं. ये आँकड़े इस तथ्य को स्थापित करते हैं कि जमशेदपुर की धरती ने केवल इस्पात ही नहीं, बल्कि असाधारण प्रतिभाओं को भी गढ़ा है.

पुस्तक विशेष रूप से रतन टाटा सहित उन दूरदर्शी नेताओं को श्रद्धांजलि है, जिनके नेतृत्व में टाटा स्टील और टाटा समूह ने औद्योगिक उत्कृष्टता के साथ-साथ श्रमिक कल्याण, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में अनुकरणीय मानक स्थापित किए.

इस कृति के लेखक संदीप मुरारका ने शोधपरक दृष्टि से टाटा समूह की विरासत को संकलित किया है. टाटा ग्रुप से जुड़ी इस गौरवपूर्ण कॉफी टेबल बुक को उन्होंने तथ्यात्मक, प्रेरक और संदर्भात्मक शैली में प्रस्तुत किया है. यह पुस्तक उद्योग, प्रबंधन, इतिहास और सामाजिक अध्ययन के क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए समान रूप से उपयोगी है.

“द टाटा ग्रुप बियॉन्ड बिज़नेस” यह संदेश देती है कि जब उद्योग मानवीय मूल्यों और राष्ट्र-निर्माण की भावना से जुड़ता है, तब वह केवल आर्थिक समृद्धि ही नहीं, बल्कि पीढ़ियों तक प्रेरणा देने वाली विरासत का निर्माण करता है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी लूट और भ्रष्टाचार के आधार पर बनी पार्टी है, जितनी जल्दी खत्म हो, उतना बेहतर : दिलीप घोष

कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट मंत्री दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जनता से बेरूखी करने का आरोप लगाया...

आईजीपी कश्मीर ने अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल बेस कैंप में सुरक्षा की समीक्षा की

गांदरबल, 4 जून (आईएएनएस)। आगामी श्री अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारी को लेकर आईजीपी कश्मीर वीके बिर्दी ने डीआईजी सेंट्रल कश्मीर रेंज राजीव पांडे...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में मेधावी सिख विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा एआईएसएसएफ 9 जून को , पंजीकरण शुरू

जमशेदपुर: ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएसएफ) की ओर से 9 जून को बिष्टुपुर गुरुद्वारा परिसर में एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया...

JAMSHEDPUR : जुबिली पार्क के पास पुलिस का अचानक सघन जांच अभियान, फुटपाथी दुकानदारों और राहगीरों की ली तलाशी

जमशेदपुर : शहर में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच शुक्रवार को पुलिस एक अलग और सख्त अंदाज में नजर आई। साकची थाना क्षेत्र...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत