15,000 किलोमीटर की भारत यात्रा कर शहर लौटे आदित्यपुर निवासी टाटा स्टील कर्मी अजय मुस्कान

सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए 28 दिनों में 19 राज्य व 4 केंद्र शासित प्रदेशों का किया भ्रमण

जमशेदपुर : अपनी कार से पूरे भारत का भ्रमण कर आदित्यपुर निवासी एवं टाटा स्टील कर्मी अजय मुस्कान शनिवार को शहर लौटे। 28 दिनों तक चली इस विशेष यात्रा में उन्होंने अपनी संगिनी प्रीति मिश्रा के साथ करीब 15 हजार किलोमीटर की दूरी स्वयं कार चलाकर तय की। यात्रा का उद्देश्य देशभर में सुरक्षित यातायात और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

शहर लौटने के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए अजय मुस्कान ने कहा कि यह यात्रा उनके जीवन का एक नया अध्याय साबित हुई। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने 19 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों का भ्रमण किया। देश के विभिन्न शहरों और राज्यों में लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा सड़क सुरक्षा के संदेश को सकारात्मक रूप से स्वीकार किया।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान जहां भी अवसर मिला, वहां लोगों से संवाद कर सुरक्षित ड्राइविंग, यातायात नियमों के पालन और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया, जिसे लोगों ने काफी सराहा।

यात्रा में उनकी सहयात्री रहीं पत्नी प्रीति मिश्रा ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि दूर से अक्सर अलग-अलग प्रदेशों के लोगों के बारे में कई धारणाएं बन जाती हैं, लेकिन जब उनसे मिलते हैं तो महसूस होता है कि “भारत वास्तव में एक है।” उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने देश की विविधता में एकता को करीब से समझने का अवसर दिया।

अजय मुस्कान और प्रीति मिश्रा दोनों ही यात्रा प्रेमी हैं और इससे पहले विदेशों के कई देशों की यात्राएं भी कर चुके हैं। अजय मुस्कान शहर के एक प्रसिद्ध साहित्यकार भी हैं तथा विभिन्न सामाजिक और साहित्यिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी समाजहित से जुड़े ऐसे जागरूकता अभियानों को जारी रखने की योजना है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

सभी जनता के मत से जीते हैं, सयानी घोष को स्वतंत्र होने का अधिकार है: दिलीप घोष

न्यू टाउन, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने रेड रोड नमाज और सयानी घोष समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया...

मरीन ड्राइव पर बिंदल मॉल के पास ट्रैफिक पुलिस का विशेष जांच अभियान, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई

जमशेदपुर : सोनारी स्थित मरीन ड्राइव पर बिंदल मॉल के बाहर बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य यातायात...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत