August 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने जुबिली पार्क में illumination का किया उद्घाटन

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने जुबिली पार्क में illumination का किया उद्घाटन

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा- टाटा समूह को झारखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध

जमशेदपुर : टाटा समूह के संस्थापक दिवसकी पूर्व संध्या पर 2 मार्च 2026 को टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने जमशेदपुर के ऐतिहासिक जुबिली पार्क में रंग-बिरंगी रोशनी (illumination) का उद्घाटन किया।

लेजर लाइट्स, फाउंटेन शो और 17.5 लाख से अधिक एलईडी लाइट्स से सजे पार्क में “वन विजन-वन टाटा स्टील” थीम पर आधारित यह विद्युत सज्जा लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही है।

टाटा समूह ने अपने संस्थापक दिवस की शुरुआत कर दी है. सोमवार को टाटा संस के चेयरमैन डॉ एन. चंद्रशेखरन ने ऐतिहासिक जुबिली पार्क से विद्युत सज्जा का उद्घाटन कर संस्थापक दिवस की औपचारिक शुरुआत की.

मुख्य समारोह कल यानी 3 मार्च को होगा. विद्युत सज्जा के उद्घाटन के साथ ही पूरा शहर जगमग रोशनी से नहा उठा.मीडिया से बातचीत के क्रम में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने टाटा समूह को झारखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध बताया.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ हुए समझौते के तहत आने वाले समय में टाटा समूह झारखंड में बड़ा निवेश करने की योजना पर काम कर रही है. जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे. उन्होंने शहर और झारखंड वासियों को संस्थापक दिवस की शुभकामनायें दी साथ ही विद्युत सज्जा का आनंद उठाने की अपील की. इस अवसर पर टाटा ग्रुप के तमाम बड़े अधिकारी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे.

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading