जमशेदपुर के उलीडीह में शराब पीने के दौरान युवक को मारा चाकू, राजू सिंह गिरफ्तार

जमशेदपुर। उलीडीह थाना पुलिस ने चाकू मारकर एक युवक को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की राजू सिंह (32) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी मो शारीक अली ने बताया कि शंकोसाई रोड नंबर-5 स्थित टावर मैदान में राजू सिंह ने राजा बनर्जी पर चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में राजा बनर्जी के पेट और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद घायल राजा बनर्जी के भाई सौरभ बनर्जी ने उलीडीह थाना में आरोपित के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात आरोपित राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित की निशानदेही पर स्वर्णरेखा नदी के लक्ष्मण नगर स्थित छोटा घाट से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया।पुलिस के अनुसार, घटना के समय चार दोस्त आपस में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर राजा बनर्जी और राजू सिंह के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज के बीच गुस्से में आकर राजू सिंह ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित राजू सिंह तीन मार्च को ही जेल से छूटकर बाहर आया था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद वह फिर से आपराधिक घटना में शामिल हो गया। फिलहाल पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम, सीट बेल्ट बांध लीजिए, मौसम बदलने वाला: वारिस पठान

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान...

बिहार के युवाओं ने देश का नाम किया रोशन, सम्मान देने से बढ़ता है मनोबल: उपेंद्र कुशवाहा

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब (स्पीकर हॉल) में रविवार को 'बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया, जिसमें...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल: सीएम सुवेंदु अधिकारी कल कोलकाता में विशेष स्वच्छता अभियान की करेंगे शुरुआत

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सोमवार को कोलकाता नगर निगम का दौरा करेंगे और एक विशेष छह दिवसीय स्वच्छता...

नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने रवाना किया जागरूकता रथ

जमशेदपुर: नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को गति देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की समाज कल्याण शाखा, पूर्वी सिंहभूम द्वारा शुक्रवार को नशा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत