पटमदा के बिड़रा में शादी के 15 दिनों बाद ही नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जमशेदपुर है मायका

Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिड़रा गांव में सोमवार की दोपहर को एक महिला रिया प्रमाणिक (20) ने पति के साथ हुए विवाद के बाद अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना पाकर पहुंचे पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत ने घटना की छानबीन के पश्चात महिला के शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। ग्रामीणों के मुताबिक रिया की शादी पिछले करीब 15 दिनों पूर्व ही बिड़रा निवासी रवि प्रमाणिक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति -पत्नी में विवाद चल रहा था।

ग्रामीणों के अनुसार संभवतः उसकी मर्जी के खिलाफ परिजनों ने बिड़रा में शादी कराई थी और इससे वह नाराज रहने लगी थी। उसने दुपट्टा के सहारे पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। वह फांसी में झूलने से पहले घर के दरवाजे की कुंडी को अंदर से बंद कर दिया था।

दोपहर करीब 2 बजे रवि के घरवालों द्वारा इसकी सूचना रिया के मायके वालों को दिए जाने के बाद शाम करीब 4 बजे वे लोग बिड़रा पहुंचे और मामले की जानकारी ली। शाम करीब 7 बजे पहुंची पुलिस ने दरवाजे को तोड़वाकर शव को उतरवाया। इस मामले में मृतका के जमशेदपुर निवासी मायके वालों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं करने की जानकारी दी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

तिरुवनंतपुरम में सीपीआई-एम में बड़ी फूट, जॉय के टिके रहने से शिवनकुट्टी नाराज

तिरुवनंतपुरम, 10 जून (आईएएनएस)। केरल की राजधानी में सीपीआई-एम के अंदर गुटीय लड़ाई और तेज हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व...

मेसी इवेंट मामले में पूर्व मंत्री अरूप विश्वास को 17 अगस्त तक अंतरिम राहत, हाईकोर्ट ने लगाई कई शर्तें

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री अरूप विश्वास को लियोनेल मेसी के 'गोट इंडिया टूर' कार्यक्रम...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

इंडिया अलायंस की बैठक पर भाजपा नेताओं का पलटवार, कहा- बिखरा हुआ गठबंधन

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। 8 जून को दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर भाजपा के नेताओं ने विपक्षी दलों...

राज्यसभा चुनाव: झारखंड के लिए कांग्रेस ने भूपेश बघेल और अजय शर्मा को बनाया पर्यवेक्षक

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत