उपायुक्त ने जमशेदपुर के एमजीएम, सदर अस्पताल व ब्लड बैंक का किया निरीक्षण

जमशेदपुर : उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने एमजीएम अस्पताल, सदर अस्पताल एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ब्लड बैंक संचालन की स्थिति, ब्लड स्टोरेज, टेस्टिंग, रिकॉर्ड संधारण तथा सुरक्षा मानकों का विस्तृत अवलोकन किया गया। उपायुक्त ने ब्लड बैंक संचालन में भारत सरकार के गाइडलाइन एवं झारखंड सरकार के दिशा-निर्देशों के अक्षरशः अनुपालन करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान, रक्त संचयन एवं वितरण की प्रत्येक प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुरक्षित ढंग से सुनिश्चित की जाए।

एमजीएम अस्पताल में निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने CB NAT मशीन की व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्वास्थ्य विभाग से समुचित पत्राचार करने को कहा। वहीं, सदर अस्पताल जमशेदपुर में ब्लड सेपरेशन यूनिट की स्थापना हेतु विभागीय पत्राचार शीघ्र कराने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में जमशेदपुर ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया। उपायुक्त ने प्रबंधन को सरकार द्वारा निर्गत गाइडलाइन का पालन करते हुए रक्तदान एवं ब्लड बैंक संचालन कार्यों को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल व स्वास्थ्य विभागीय अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Stitching & Embroidery के 30 प्रशिक्षणार्थियों को 15 हजार छात्रवृत्ति, एक सिलाई मशीन व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए

जमशेदपुर : जिला उद्योग केंद्र, कैम्प कार्यालय जमशेदपुर स्थित हस्तशिल्प संसाधन सह विकास केंद्र में हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय, रांची के तत्वावधान में...

भाजपा ने की पूर्वी विधानसभा के छह मंडलों के पदाधिकारियों की घोषणा, यहां देखें पूरी सूची

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के छह मंडलों में संगठन विस्तार को लेकर मंडल पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई।...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

डांगोवापोसी स्वास्थ्य केंद्र के पास देर रात पहुंचा विशाल हाथी, मची अफरा-तफरी

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगोवापोसी में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशालकाय हाथी रेलवे स्वास्थ्य केंद्र के पास...

चतरा के अनुसूचित जाति प्राथमिक आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती, प्रशासन में हड़कंप

सरकारी हॉस्टल में रह रही थी छात्रा, जांच तेज; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, कड़ी सुरक्षा के बावजूद कैसे हुई घटना? जिला प्रशासन और...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत