जमशेदपुर में रोमन कैथोलिक आल सोल्स डे पर रविवार को दिवंगत अपनों को करेंगे याद

दिवंगत प्रियजनों की कब्र की सफाई, आत्मा की शुद्धिकरण को प्रार्थना सभा में शामिल होंगे रोमन कैथोलिक

जमशेदपुर : शहर के रोमन विश्वासी कल रविवार को ऑल सोल्स डे की विशेष प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। ईसाइयों के कब्रिस्तान में प्रियजनों, सिस्टर्स, फादर्स के खबरों की साफ सफाई कर रंग रोगन का काम जारी है। मोंथा तूफान के कारण साफ सफाई तथा कब्र की मरम्मत पर प्रभाव पड़ा लेकिन उत्साह में किसी प्रकार की कमी नहीं देखी जा रही है।

ऑल सोल्स डे के पर्व के कारण 50 से ज्यादा दिहाड़ी मजदूर बेल्डीह कब्रिस्तान में व्यस्त नजर आए। बेल्डीह बस्ती के अशोक एवं स्थानीय एक कॉलेज के अशोक सरदार एवं उसके साथी इस काम में नजर आए। उन विद्यार्थियों के अनुसार रोजाना इतना मिल रहा है जिससे वे अपनी परिवार को आर्थिक रूप से मदद कर सकते हैं। वैसे भी छुट्टी है और इसका लाभ उठा रहे हैं।

कब्रिस्तान कमेटी के प्रेसिडेंट एवं रिटायर्ड प्रोफेसर रेमंड डिसूजा के अनुसार विदेश में रहने वाले विश्वासी अपने परिजनों की कब्र की सफाई करवा रहे हैं और इसकी तस्वीर उन्हें भेज दी जाती है।

रविवार को तीन बजे से सभी आत्माओं की शुद्धिकरण के लिए सामूहिक प्रार्थना संत मेरी के पुरोहितों के द्वारा की जाएगी। प्रभु यीशु के पुनरुत्थान ने हमें कुछ सिखाया है, तो वह यह है कि प्रेम मृत्यु से परे है।

टीचर हिलेरी डिसूजा के अनुसार मजदूरों से कब्र की मरम्मत एवं सफाई करवा रहे हैं और गोवा और बेंगलुरु में रहने वाले रिश्तेदारों को फोटो भेज देंगे।

कैथोलिक मत के अनुसार मृत्यु व्यक्ति को शारीरिक रूप से अपने प्रियजनों से अलग कर देती है। परमेश्वर की कृपा और मित्रता में मरते हैं फिर भी अपूर्ण रूप से शुद्ध होते हैं। मनुष्य होने के नाते, उनके जाने के बहुत समय बाद भी उनके प्रति सम्मान प्रकट, उन्हें याद करने, शुद्धिकरण से गुजरने की प्रार्थना कब्र पर करते हैं जिससे स्वर्ग के आनंद में प्रवेश करने के लिए आवश्यक पवित्रता प्राप्त कर सकें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के...

राबड़ी आवास विवाद: प्रभुनाथ यादव बोले- 39 नंबर बंगला भूतहा, वहां नहीं जाएंगे

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के आदेश के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

योग को जन-जन तक पहुंचाने की पहल, आयुष मंत्रालय ने ऑनलाइन सेशन में बनाया रिकॉर्ड का लक्ष्य

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले आयुष मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से देशव्यापी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड...

कर्नाटक भाजपा ने ‘सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट’ निविदा में अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग की

बेंगलुरु, 13 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) आर. अशोक ने शनिवार को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत