आइजी अमोल होमकर और डीआइजी डॉ. माइकल राज समेत 14 पुलिस अधिकारियों और जवानों को मिलेगा दक्षता पदक


रांची। बोकारो जिले के लुगु पहाड़ पर 21 अप्रैल को मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी विवेक सहित आठ माओवादियों को मुठभेड़ में मार गिराने वाली पूरी टीम को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से अलंकृत किया गया है। पदक पाने वाली टीम में दो आईजी, दो डीआईजी, एक एसपी, एक डिप्टी कमांडेंट, दो दारोगा व छह सिपाही शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को इससे संबंधित सूची जारी कर दी है।

इस वर्ष केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक पाने वालों में देश के 1364 जवान व अधिकारी शामिल हैं। इनमें झारखंड के 14 अधिकारी-जवान शामिल हैं। इनके अलावा इंवेस्टिगेशन फील्ड के 93, फोरेंसिक साइंस फील्ड के नौ वैज्ञानिकों को भी यह सम्मान दिया गया है। आईजी अमोल वीनुकांत होमकर, आईजी डॉ. माइकल राज एस, डीआईजी इंद्रजीत महथा, डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा, एसपी मनोज स्वर्गियारी, डिप्टी कमांडेंट मिथिलेश कुमार, दारोगा जितेंद्र कुमार, दारोगा मंटू कुमार, सिपाही दीनबंधु शेखर, सिपाही पारस कुमार वर्मा, सिपाही विकास कर्मकार, सिपाही भागीरथ रजवार, सिपाही शिवनंदन हांसदा व सिपाही अजय मेहता।

सुरक्षा बलों ने जिन माओवादियों को मार गिराया था, उनमें एक करोड़ का इनामी माओवादियों का सेंट्रल कमेटी सदस्य प्रयाग मांझी उर्फ विवेक उर्फ फुचना व नागो मांझी उर्फ करण उर्फ लेतरा, स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य व बिहार से तीन लाख का इनामी अरविंद यादव उर्फ अविनाश, दस लाख रुपये का इनामी जोनल कमेटी सदस्य साहेबराम मांझी, सक्रिय माओवादी गंगाराम उर्फ पवन लंगड़ा, महेश, तालो दी, महेश मांझी उर्फ मोटा उर्फ डोरा तथा रंजू मांझी उर्फ संथाली शामिल थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 4 हाइवा वाहन जब्त

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनन टास्क फोर्स लगातार छापेमारी अभियान चला रही...

एमजीएम में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सेवाएं हुईं बहाल

जमशेदपुर: महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमजीएम) में सोमवार सुबह से जारी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। अस्पताल प्रबंधन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत