रांची-टाटा रोड पर भीषण सड़क हादसा : जनाक्रोश रैली में जनाक्रोश जा रहे लोगों से भरा वाहन पलटा, 4 लोगों मौत, 23 घायल

बस को ओवरटेक करने के दौरान सवारी गाड़ी का टायर हुआ ब्लास्ट

बेकाबू गाड़ी बस से टकराई और सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई

अड़की के बिरड़ीह गांव से रैली में शामिल होने जा रहे थे लोग

रांची : रांची-टाटा नेशनल हाईवे 33 पर बुंडू थाना क्षेत्र के गोसाईंडीह के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। आदिवासी जनाक्रोश रैली में शामिल होने जा रहे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, अड़की के बिरड़ीह गांव से एक सवारी वाहन बुंडू के ताऊ मैदान में आयोजित आदिवासी जनाक्रोश रैली में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान टाटा की ओर से आ रही एक बस को ओवरटेक करने के दौरान सवारी वाहन के आगे का टायर ब्लास्ट हो गया।

तेज रफ्तार में होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर बस से टकराई और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, लोग गाड़ी में फंसे यात्रियों को बचाने में जुट गए।

सूचना मिलते ही बुंडू एसडीपीओ ओमप्रकाश, एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा, और थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है।

इस बड़े हादसे के बाद बुंडू ताऊ मैदान में होने वाली आदिवासी जनाक्रोश रैली को स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान और घटना की पूरी जांच प्रशासन कर रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड के गुमला में बुजुर्ग की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गुमला, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में वृद्ध व्यक्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना घाघरा थाना क्षेत्र के...

पश्चिम बंगाल: पुलिस ने नकली लॉटरी रैकेट का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की पुलिस ने नकली लॉटरी रैकेट का भंडाफोड़ किया और इस मामले में दो लोगों...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

राजनगर में आयरन लदे दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत

राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह डीवीसी के समीप आयरन लदे दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत में एक चालक...

पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हंगामा, परीक्षा स्पेशल ट्रेन में की तोड़फोड़; पुलिस ने की हवाई फायरिंग

पटना, 14 जून (आईएएनएस)। बिहार पुलिस के मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा हो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत