रांची-राउरकेला रेल मार्ग पर पुर्जा-पुर्जा हो गई मालगाड़ी, पटरी से उतरकर पलट गए 10 डिब्बे

रांची : राउरकेला-रांची मुख्य रेल मार्ग पर बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया. बानो और कनरवां रेलवे स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पटरी से उतरकर पटरी से उतर कर पलट गए।

हटिया-राउरकेला रेलखंड के कानारोवां रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतर गई। यह हादसा कानारोआ स्टेशन के बीच पोल संख्या 524/34 और 524/35 के बीच घाटी क्षेत्र में हुआ। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि अप और डाउन दोनों ही रेल लाइनें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

10 बोगियां बेपटरी

मिली जानकारी के अनुसार, कुल 10 बोगियां बेपटरी हो गईं, जिससे ट्रैक के दोनों ओर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई है। हादसे के बाद रेलवे की राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंच चुकी है और लाइन को बहाल करने का काम युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

पटरी से उतरने से ट्रैक को गंभीर नुकसान

फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन भारी माल लदी बोगियों के पटरी से उतरने से ट्रैक को गंभीर नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के कारण इस रूट से गुजरने वाली कई यात्री और मालगाड़ियां रोकी या डायवर्ट की गई हैं। स्थानीय प्रशासन और रेलवे अधिकारी लगातार मौके की निगरानी कर रहे हैं। अनुमान है कि ट्रैक मरम्मत और यातायात बहाली में कई घंटे लग सकते हैं। रांची रेल मंडल की प्रबंधक करुणा निधि सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड के गुमला में बुजुर्ग की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गुमला, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में वृद्ध व्यक्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना घाघरा थाना क्षेत्र के...

पश्चिम बंगाल: पुलिस ने नकली लॉटरी रैकेट का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की पुलिस ने नकली लॉटरी रैकेट का भंडाफोड़ किया और इस मामले में दो लोगों...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड के पाकुड़ में बारातियों से भरी बस पलटी, 2 की मौत, कई घायल

रांची, 10 जून (आईएएनएस)। झारखंड के पाकुड़ जिले में बुधवार को बारातियों से भरी एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो लोगों की...

विधानसभा परिसर में सीएम सैनी ने किया योगाभ्यास, बोले- योग भारत की सांस्कृतिक शक्ति का विश्वव्यापी सम्मान

चंडीगढ़, 16 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारी के बीच हरियाणा विधानसभा में योग का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत