पटमदा के छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन

पटमदा: पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड के बेलटांड़ स्थित रहरगाड़िया एवं पटमदा बाजार के छोटा बांध तालाब एवं कमलपुर थाना क्षेत्र के साहेब बांध में सोमवार को शाम करीब 5 बजे छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी व मंगलवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। बेलटांड़ स्थित छठ घाट में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

पूजा अर्चना करने के पश्चात व्रतियों ने लोगों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया। छठ पूजा समिति द्वारा अपने स्तर से इस बार छठ घाट, चेंजिंग रूम, लाइटिंग आदि की बेहतर व्यवस्था की गई थी। मौके पर पटमदा के जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत, पंडित उदय पंडा, पूजा समिति के विजय कुमार पंडित, अजय कुमार सिंह, गोपाल कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार, अवधेश उपाध्याय, शिवकुमार साव, गौतम कुमार पांडेय, दिलीप कुमार सिंह, राजेश कुमार ठाकुर, भरत साहू, अंब्रेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता जीतुलाल मुर्मू, विनोद कुमार सिन्हा व राधारमण दास आदि मौजूद थे।

पटमदा के बेलटांड़ में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते श्रद्धालु।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: पुलिस ने चार लोगों को लिया हिरासत में, जांच तेज

रांची, 17 जून (आईएएनएस)। रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांतीय कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के मामले में पुलिस...

पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन और स्वास्थ्य बीमा लागू करे सरकार : झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन

कोडरमा: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) की राज्य कमेटी की बैठक रविवार को डोमचांच स्थित एचएमटी होटल में आयोजित हुई। बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून,...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत