जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार प्रियेश कुमार सिन्हा के पिता विजय शंकर प्रसाद सिन्हा का निधन, पटना के दीघा घाट पर पंचतत्व में विलीन

जमशेदपुर: दीपावली की रोशनी इस बार एक घर के लिए अंधकार लेकर आई। जिनकी छत्रछाया में परिवार ने स्नेह, संस्कार और अनुशासन का अमृत पाया, वे अब पंचतत्व में विलीन हो गए।

जमशेदपुर के मानगो मून सिटी निवासी वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक जागरण, जमशेदपुर के पूर्व स्थानीय संपादक प्रियेश कुमार सिन्हा के पिता विजय शंकर प्रसाद सिन्हा का 24 अक्टूबर की शाम पीएमसीएच, पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात उनके साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ, जिसमें वे आग की चपेट में आ गए थे। प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। किंतु वृद्धावस्था और गंभीर जलन के कारण उनका शरीर यह पीड़ा अधिक दिन झेल नहीं सका और 24 अक्टूबर को शाम उनके हृदय की धड़कनें थम गईं।

25 अक्टूबर को उनके पार्थिव शरीर का पटना में गंगा नदी के किनारे दीघा घाट श्मशान घाट में पूरे पारिवारिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम यात्रा में परिवारजन, रिश्तेदार, मित्रगण, पत्रकारिता जगत से जुड़े लोग तथा समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

वातावरण में गहरा सन्नाटा और नम आँखें यह बता रही थीं कि एक युग का स्नेहिल साया अब विदा हो चुका है।

बिहार सरकार में एक उच्च अधिकारी रहे विजय शंकर प्रसाद सिन्हा एक सादगीपूर्ण, अनुशासित और उच्च संस्कारों वाले व्यक्ति थे।

अपने जीवन के 94 वर्षों में उन्होंने परिवार और समाज दोनों में मर्यादा, मेहनत और मानवता की मिसाल कायम की।

उनके पुत्र प्रियेश कुमार सिन्हा, जो लंबे समय तक जमशेदपुर में दैनिक जागरण के स्थानीय संपादक रहे, ने कहा कि पिताजी हमारे लिए एक प्रेरणा थे। उन्होंने हमेशा हमें ईमानदारी, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया। उनका जाना हमारे जीवन में एक गहरी रिक्तता छोड़ गया है।

उन्होंने परिवार की ओर से सभी शुभचिंतकों, सहकर्मियों और मित्रों का आभार व्यक्त किया गया है जिन्होंने इस कठिन समय में साथ दिया और संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में धूमधाम से मना नेपाली नववर्ष, पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा माहौल

जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित नेपाली सेवा समिति परिसर में नेपाली समाज के गोर्खा परिवारों ने नेपाली नववर्ष को पूरे उत्साह...

जमशेदपुर के निजी अस्पताल में चक्रधरपुर के युवक की मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के लोकनाथ नगर निवासी 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया है। परिजनों ने...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मालगाड़ियों से ज्यादा जरूरी यात्री ट्रेनों की समयबद्धता : सरयू राय

- समीक्षा बैठक में ‘रेल यात्री संघर्ष समिति’ के नाम पर मुहर, शिवशंकर सिंह होंगे संयोजक -रेलवे की बदनामी न हो, इस भय से 7...

बेवजह चेन पुलिंग पर सख्ती: 8 अप्रैल तक 276 गिरफ्तार, 297 पर केस

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों में बिना कारण चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ रेलवे ने सख्त कार्रवाई तेज कर दी है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत