जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने किया छठ घाटों का भ्रमण
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को कदमा एवं सोनारी के विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया। छठ घाटों का दौरा कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 से प्रारंभ किया गया। उन्होंने रामजनम नगर, सतीघाट होते हुए सोनारी के दोमुहानी मूर्ति विसर्जन घाट, एलएण्डटी घाट सहित अन्य छठ घाटों का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान विधायक सरयू राय ने इन सभी घाटों पर महापर्व छठ के मद्देनजर की गयी तैयारियों का जायजा लिया और इसमें जो भी कमी नजर आयी उसमें सुधार करने के लिए जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त को निर्देश दिया।
सरयू राय ने कहा कि महापर्व छठ में श्रद्धालुओं को कोई भी कठिनाई और परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाय।
