दीपावली की रात बिहार के सासाराम में ज्वेलरी दुकान में पूजा कर रहे कारोबारी पिता-पुत्र को गोली मारी, पिता की हालत गंभीर

पटना/ सासाराम:दीपावली की रात जब पूरा देश लक्ष्मी पूजन में व्यस्त था, उस समय सासाराम में अपराधियों ने त्योहार की खुशियों को गोलियों की गूंज से दहला दिया।

नगर थाना क्षेत्र के फजलगंज में स्थित एक आभूषण दुकान में पूजा कर रहे आभूषण कारोबारी अशोक सोनी और उनके 12 वर्षीय पुत्र राजवीर को गोली मार दी गई।

यह वारदात सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है। अशोक सोनी, जो कि मुबारकगंज के रहने वाले हैं, दीपावली के मौके पर अपने पूरे परिवार के साथ फजलगंज स्थित ज्वेलरी दुकान में पूजा कर रहे थे। तभी बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधी अचानक दुकान पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

परिवार ने जैसे-तैसे दुकान का शटर गिराने की कोशिश की, लेकिन तब तक अपराधियों की गोलियां चल चुकी थीं।

एक गोली अशोक सोनी के सीने के पास लगी है, जबकि उनके बेटे राजवीर के पैर में गोली लगी है। घटना के बाद दोनों को गंभीर हालत में सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, जहां से अशोक सोनी को वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

चार खोखे बरामद, पुलिस कर रही जांच


सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। मौके से चार खोखा (कारतूस के खोल) बरामद किए गए हैं।

पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

त्योहार की खुशियों में मातम


घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। दीपावली जैसे पर्व पर इस प्रकार की वारदात ने लोगों को हिला कर रख दिया है।

स्थानीय व्यापारियों में भी रोष है और वे व्यापारिक सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में किन्नर समुदाय ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, जिला मुख्यालय के समक्ष की जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर : केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित ट्रांसबिल-2026 के खिलाफ सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय के समक्ष किन्नर समुदाय ने किया प्रदर्शन । प्रदर्शन...

झारखंड के 5 मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, एमजीएम में सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल समेत झारखंड के पांच प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर उलीडीह के दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान में 23 लाख के गहनों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र में एक युवक ने ज्वेलरी दुकान से लाखों रुपये के आभूषण उड़ा लिए। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे...

सरायकेला में उत्कल दिवस पर ओड़िया भाषा संस्कृति व परंपरा को कायम रखने का लिया संकल्प

सरायकेला : उत्कलमणि आदर्श पाठागार, सरायकेला के बैनर तले गौरवमयी उत्कल दिवस को धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम पाठागार नाटक भवन में उत्कल गौरव...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत