भाजपा की आंखों में धतूरा लग गया है, इसीलिए खुजली हो रही है : डॉ. इरफान अंसारी

बोले-नीतीश कुमार रिटायर हो चुके हैं, बदल सकते हैं चुनाव में पाला, “हमने झारखंड जीता है, अब बिहार भी जीतेंगे। हर हाल में हमारी जीत तय है।”

जामताड़ा : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कई राजनीतिक मुद्दों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि “भाजपा के आंखों में धतूरा लग गया है, इसीलिए खुजली हो रही है।

भाजपा नेत्री एवं पूर्व विधायक सीता सोरेन द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं मंत्री इरफान अंसारी पर की गई टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा, “मैं उनका सम्मान करता हूं, इसलिए उनके खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। यदि उनके कोई बड़े नेता कुछ कहेंगे, तो मैं जवाब दूंगा।”

स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “स्वास्थ्य व्यवस्था खटिया पर नहीं है, बल्कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बेहतर हो रही हैं। भाजपा का काम केवल खामियां निकालना है। स्वास्थ्य विभाग की प्रगति भाजपा की आंखों में खटकती है, इसीलिए उन्हें खुजली हो रही है। भाजपा की आंखों में ‘बी-टेक्स’ लग गया है, इसलिए उन्हें फंगस दिख रहा है।”

उन्होंने झारखंड में पैरासिटामोल दवाई में फंगस लगने की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि “मैंने स्वयं जांच कराई है, ऐसी कोई बात नहीं थी। भाजपा के कुछ नेता बिना तथ्य के आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।”

डॉ. अंसारी ने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा — “पिछले 20 सालों में जब भाजपा सत्ता में थी, तब वह कहां थी? तब जनता का विकास क्यों नहीं हुआ?”

इसी दौरान उन्होंने बिहार की राजनीति पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि “नीतीश कुमार अब रिटायर हो चुके हैं, वे कभी भी पाला बदल सकते हैं। भाजपा उन्हें कभी मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं करेगी।” उन्होंने आगे कहा, “हमने झारखंड जीता है, अब बिहार भी जीतेंगे। हर हाल में हमारी जीत तय है।”

इसके साथ ही उन्होंने राज्य के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि पीडीएस डीलरों को जल्द ही 4G मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि “मशीनों की निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अगले तीन महीनों में राज्य के सभी क्षेत्रों में इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। अब पहाड़ों पर रहने वाले लोगों को भी 4G नेटवर्क की सुविधा प्राप्त होगी।”

राजनीतिक गलियारों में डॉ. इरफान अंसारी का ये बयान एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। उनके तीखे और बेबाक अंदाज ने झारखंड व बिहार दोनों राज्यों की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राम मंदिर दानपात्र घपले पर डिंपल यादव का हमला, बोलीं- सरकार ने सच्चाई छिपाने की कोशिश की

मैनपुरी, 16 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने राम मंदिर के दानपात्र में हुए घपलेबाजी को लेकर बड़ा दावा किया। मंगलवार...

फ्रांस के प्रतिष्ठित गैलरीज लाफायेट में शुरू हुई यूपीआई सेवा, पीयूष गोयल बोले- यूपीआई के ग्लोबल विस्तार की दिशा में एक और अहम कदम

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को फ्रांस के नीस मैसेना में स्थित प्रतिष्ठित रिटेल स्टोर...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

घाघीडीह सेंट्रल जेल में सुरक्षा में बड़ी सेंध, महिला मुलाकाती ने बनाया बंद अपराधियों का वीडियो, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा जांच के बावजूद एक...

आर्मी जवान से मारपीट और लूटपाट का आरोप, तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

गम्हरिया : भारतीय सेना के जवान संतोष राय ने तीन युवकों पर मारपीट, लूटपाट और जानलेवा धमकी देने का आरोप लगाते हुए गम्हरिया थाना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत