त्योहारों से पहले फूड सेफ्टी विभाग का बड़ा एक्शन : जमशेदपुर के हाता में होटल अभिनंदन में बिक रही थी एक्सपायरी डेट की पावरोटी

मिठाई और खोआ की होगी जांच, किचन में गंदगी की भरमार व जंग लगे बर्तन

जमशेदपुर : खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत चल रहे विशेष जांच अभियान के क्रम में मंगलवार को फूड सेफ्टी पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में पोटका प्रखंड के हाता स्थित अभिनन्दन होटल में छापेमारी की गई। जांच के दौरान होटल के किचन में भारी गंदगी पाई गई। वहीं, काउंटर पर रखे कई खाद्य पदार्थों की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। इस दौरान जांच दल ने मिठाई और खोवा (मावा) का सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि होटल के काउंटर पर बिक्री के लिए रखे गए पावरोटी पैकेट एक्सपायरी डेट के बाद भी बेचे जा रहे थे। इस पर फूड सेफ्टी पदाधिकारी ने होटल संचालक को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल सभी एक्सपायरी खाद्य पदार्थों को नष्ट करने का निर्देश दिया।

फूड सेफ्टी पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जांच के दौरान होटल परिसर में साफ-सफाई के मानकों का गंभीर उल्लंघन पाया गया। किचन में मक्खियों की भरमार, जंग लगे बर्तन पाया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले’, तीन वर्ष की मासूम से दुष्कर्म और हत्या की घटना पर तमिलिसाई सुंदरराजन की प्रतिक्रिया

चेन्नई, 15 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु में तीन वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की हैरान करने वाली खबर सामने आई है।...

जमशेदपुर में हाइवा की चपेट में आने से टाटा मोटर्स के कर्मचारी की मौत, विरोध में सड़क जाम

जमशेदपुर, 15 जून (आईएएनएस)। जमशेदपुर के परसूडीह थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में टाटा मोटर्स कारखाने में काम करने वाले 25...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

आरजी कर मामले के बाद महसूस हो गया था टीएमसी चुनाव हारने वाली है: सुखेंदु शेखर रॉय

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। राज्यसभा की सदस्यता और तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने के एक दिन बाद सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि...

पुडुचेरी में कैबिनेट विस्तार 17 जून को, कांग्रेस के दो और भाजपा का एक विधायक लेगा मंत्री पद की शपथ

पुडुचेरी, 10 जून (आईएएनएस)। पुडुचेरी मंत्रिपरिषद का बहु प्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार 17 जून को होने जा रहा है। इससे मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी के नेतृत्व...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत