बालकों की तरह प्रत्येक बालिकाओं को समान प्यार, सम्मान और अवसर दिया जाना चाहिए : मनोज चौधरी

सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर केवीपीएसडी गर्ल्स हाई स्कूल सरायकेला की बालिकाओं को सम्मानित कर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि बेटियां ईश्वर का वरदान हैं, बेटियां जीवन का आधार हैं। हमारे ग्रंथों ने भी बेटियों को देवी का स्वरूप बताया है इसलिए प्रत्येक बालिका को समान प्यार, सम्मान और अवसर दिया जाना चाहिए। लड़कों की तरह देश की बहुत सी बेटियों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से देश का नाम रोशन किया है। इनमें कल्पना चावला (अंतरिक्ष यात्री), महामहिम द्रौपदी मुर्मु (राष्ट्रपति) अवनी लेखरा (पैरालिंपिक निशानेबाज), सुनीता विलियम्स (अंतरिक्ष यात्री) सायना नेहवाल (बैडमिंटन खिलाड़ी) और प्रियंका चोपड़ा (अभिनेत्री) जैसे कई उदाहरण हैं।

हमें ऐसी नीतियों के लिए आवाज बुलंद करनी चाहिए जो लड़कियों के अधिकारों की रक्षा करें और उन्हें अभी और भविष्य में नेतृत्व करने में सक्षम बनाएँ। मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य नारायण कुमार शिक्षिका मीनाक्षी जी और अन्य कई उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सारंडा जंगल में विस्फोट से हाथी गंभीर रूप से हुआ घायल

सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट से एक जंगली हाथी गंभीर घायल हुआ, वन विभाग रेस्क्यू में जुटा है और स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है।

टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन

जमशेदपुर में टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों ने बकाया भुगतान और बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, 15 दिन में समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

Census 2027- DEMAND FOR ‘SARNA DHARMA CODE’ INTENSIFIES : सरना धर्म कोड’ की मांग तेज, सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आगामी जनगणना 2027 को लेकर केंद्र सरकार से अहम मांग उठाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को...

जमशेदपुर में ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ आंदोलन तेज, अब खड़गपुर मंडल की ट्रेनों पर भी रहेगा फोकस

हर इलाके में बड़े स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएट्रेनों की देरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएजहां से ट्रेन लेट हो रही है,...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत