गिरिडीह स्टेशन रोड पर प्रतिबंधित मांस ले जाते युवक पकड़ाया, हंगामा

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड इलाके में उस समय अफरातफरी मच गई जब स्थानीय लोगों ने एक टोटो वाहन में प्रतिबंधित मांस ले जाते हुए एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया।

इस घटना के विरोध में कुछ युवकों ने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे इलाके में जाम की स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो में संदिग्ध मांस ले जाते देखकर लोगों को शक हुआ।

जब वाहन को रोका गया तो मांस को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए और मामला गरमा गया।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया। पुलिस ने टोटो को जब्त कर उसमें लदा मांस भी कब्जे में ले लिया है। टोटो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की विधिवत जांच की जा रही है। मांस के सैंपल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह वास्तव में प्रतिबंधित मांस था या नहीं। वहीं स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले’, तीन वर्ष की मासूम से दुष्कर्म और हत्या की घटना पर तमिलिसाई सुंदरराजन की प्रतिक्रिया

चेन्नई, 15 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु में तीन वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की हैरान करने वाली खबर सामने आई है।...

जमशेदपुर में हाइवा की चपेट में आने से टाटा मोटर्स के कर्मचारी की मौत, विरोध में सड़क जाम

जमशेदपुर, 15 जून (आईएएनएस)। जमशेदपुर के परसूडीह थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में टाटा मोटर्स कारखाने में काम करने वाले 25...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड टी20 लीग में जीत के साथ आगाज पर नजर, 10 जून को पहला मुकाबला खेलेगी जमशेदपुर स्टीलर्स

जमशेदपुर : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) द्वारा रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित झारखंड टी20 क्रिकेट लीग में भाग लेने के लिए...

दिलीप घोष बोले- ‘नया दल बनाने से बातों को नहीं भूलेंगे लोग’, बागी टीएमसी सांसदों के एनसीपीआई में विलय पर दिया जवाब

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी सांसदों की लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत