जमशेदपुर: जनसेवा में फिर सक्रिय सरयू राय की टीम — अब छठ-दीपावली की तैयारी में जुटे प्रतिनिधि, संतोष भगत ने मोर्चा संभाला

नवरात्र में निभाई थी सेवा की जिम्मेदारी, अब घाटों की स्थिति का जायजा लेने मैदान में उतरे संतोष भगत


जमशेदपुर। नवरात्र के दौरान जमशेदपुरवासियों की सेवा में जुटी विधायक सरयू राय की टीम अब आगामी छठ और दीपावली पर्व को देखते हुए एक बार फिर पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतर चुकी है। इस बार मोर्चा संभाला है मानगो के युवा सामाजिक कार्यकर्ता और विधायक के जन सुविधा प्रतिनिधि संतोष भगत ने, जिन्होंने मंगलवार को कई महत्वपूर्ण घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्था सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

घाटों की तैयारी में जुटी टीम, छठ पूजा पर रहेगा विशेष ध्यान
संतोष भगत ने बताया कि छठ पूजा एक आस्था का पर्व है, जिसमें हजारों श्रद्धालु नदी व तलाबों के घाटों पर एकत्र होते हैं। ऐसे में सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश, बैरिकेडिंग और पेयजल जैसी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए उन्होंने घाटों का निरीक्षण शुरू कर दिया है।

उन्होंने नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों की सफाई और सुरक्षा में कोई कोताही न बरती जाए। जलस्तर की निगरानी और जरूरत पड़ने पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से होनी चाहिए।

दीपावली से पहले सफाई अभियान व जन-जागरूकता की योजना
टीम सरयू राय दीपावली से पहले शहर में विशेष सफाई अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रमों की योजना भी बना रही है। संतोष भगत ने बताया कि विधायक सरयू राय के मार्गदर्शन में हमारा उद्देश्य त्योहारों के इस मौसम में जनता को हर सुविधा उपलब्ध कराना है। चाहे बिजली की आपूर्ति हो, जल जमाव की समस्या हो या सार्वजनिक स्थानों की सफाई — हर मोर्चे पर हमारी नजर है।

उलीडीह के कई छठ घाटों का किया निरीक्षण
संतोष भगत ने उलीडीह क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद कई छठ घाटों पर बाँस-बल्लियों सहित अन्य विसर्जन सामग्री जमा हो गई है, जिससे घाटों की स्वच्छता और उपयोगिता प्रभावित हो रही है।

संतोष भगत ने बताया कि छठ से पूर्व सभी घाटों को पूरी तरह साफ कर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने मानगो नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को सूचित कर सफाई कार्य में तेजी लाने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में श्रद्धालुओं की आस्था से समझौता नहीं होने दिया जाएगा।

इन घाटों पर रहेगी खास नजर
निरीक्षण के दौरान जिन प्रमुख घाटों की सफाई को लेकर विशेष निर्देश दिए गए, उनमें शामिल हैं:वर्कर्स कॉलेज छठ घाट, कुँवर बस्ती, बैंकुंठ नगर, शांतिनगर, लक्ष्मणनगर, संजीनी पथ व रामनगर.

इन घाटों पर जल स्तर, कीचड़, कचरा, रोशनी एवं सुरक्षा जैसे पहलुओं पर नगर निगम को कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

संतोष भगत ने कहा कि विधायक सरयू राय जी के निर्देश पर हम हर पर्व पर जनता के बीच हैं। छठ एक आस्था का पर्व है और हम सुनिश्चित करेंगे कि घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

नवरात्र में निभाई थी अहम भूमिका
उल्लेखनीय है कि नवरात्र के दौरान विधायक सरयू राय की टीम ने विभिन्न पूजा पंडालों पर साफ-सफाई, ट्रैफिक नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवा, और महिला सुरक्षा के मोर्चों पर सक्रिय भूमिका निभाई थी। उस समय भी संतोष भगत व उनकी टीम के सदस्य शहर के कोने-कोने में मौजूद रहकर जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करते नजर आए थे। यही कारण है कि जनता का भरोसा इस टीम पर और अधिक मजबूत हुआ है।

सक्रियता बनी चर्चा का विषय
मानगो क्षेत्र के स्थानीय निवासी संतोष भगत की सक्रियता अब सिर्फ मानगो तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे जमशेदपुर में चर्चा का विषय बन चुकी है। विधायक सरयू राय के नेतृत्व में वे जन समस्याओं के समाधान से लेकर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन तक हर मोर्चे पर तत्पर दिख रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

पहली नौकरी पाने वालों को मिलेंगे 15 हजार रुपए, पीएम मोदी 2,400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि करेंगे वितरित

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विज्ञान भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के...

राजस्थान में पीएम-किसान योजना के तहत 1,320 करोड़ रुपए जारी, 66 लाख से ज्यादा किसानों को फायदा

जयपुर, 20 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 23वीं किस्त जारी की और...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत