झारखंड में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव : तिथि की घोषणा आज संभव, चुनावी माहौल गर्माया


जमशेदपुर : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तिथि की घोषणा आज सोमवार 6 अक्टूबर को हो सकती है।

नई दिल्ली में होने वाली चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता का सभी को इंतजार है, जिसमें बिहार विधानसभा चुनावों के साथ-साथ झारखंड के इस प्रमुख सीट पर उपचुनाव की घोषणा की संभावना जताई जा रही है।

जैसे ही घोषणा होगी, आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। इसे लेकर यह स्पष्ट नहीं है कि संहिता पूरे जिले में लागू होगी या सिर्फ घाटशिला क्षेत्र में — इस पर स्थिति आज साफ हो सकती है।

राजनीतिक पृष्ठभूमि
घाटशिला विधानसभा झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले की एक आदिवासी बहुल और संवेदनशील सीट है।

यह क्षेत्र सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से हमेशा सक्रिय रहा है। इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबले की परंपरा रही है।

2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से झामुमो के रामदास सोरेन ने जीत दर्ज की थी।

उनके निधन के कारण यह उपचुनाव अनिवार्य हुआ है। रामदास सोरेन को क्षेत्र में एक मजबूत आदिवासी नेता के रूप में देखा जाता था, जिनका स्थानीय मुद्दों पर पकड़ मजबूत थी।

संभावित प्रत्याशी व समीकरण
रामदास सोरेन के निधन के बाद झामुमो

उनके बड़े बेटे या किसी परिजन या भरोसेमंद स्थानीय चेहरे को मैदान में उतार सकता है। पार्टी सहानुभूति लहर पर भरोसा कर रही है। भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन मजबूत दावेदार हैं जिन्होंने पिछला चुनाव भाजपा टिकट पर लड़ा था । वैसे भाजपा के भीतर कई दूसरे नेता भी टिकट की रेस में शामिल हैं।

इस विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय मुद्दों की बात करें तो क्षेत्र में बेरोज़गारी, शिक्षा, आदिवासी भूमि सुरक्षा, और सड़क-स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याएं अभी भी प्रमुख हैं। साथ ही, घाटशिला एक खनिज संपन्न क्षेत्र होने के बावजूद विकास की मुख्यधारा से अपेक्षित रूप से जुड़ नहीं पाया है — यह मुद्दा भी केंद्र में रहेगा।

राजनीति के गलियारे में माना जा रहा है की घाटशिला उपचुनाव न सिर्फ एक सीट का चुनाव है, बल्कि यह इस क्षेत्र के राजनीतिक भविष्य की दिशा तय करने वाला मौका भी है। सभी राजनीतिक दलों की निगाहें इस पर टिकी हैं, और जैसे ही चुनाव आयोग तिथि घोषित करेगा, पूरा क्षेत्र चुनावी रंग में रंग जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सुधांशु त्रिवेदी ने जनता से पूछा, राहुल गांधी का जन्मदिन किस दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही तंज...

कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को कोर्ट की अवमानना ​​का नोटिस भेजा

कलकत्ता, 19 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को अदालत...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

चाकुलिया में हाथी के हमले में घायल रेलवे टेक्नीशियन की मौत, वीडियो बनाते समय हादसा

चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सुनसुनिया जंगल के पास हाथियों...

विधानसभा परिसर में सीएम सैनी ने किया योगाभ्यास, बोले- योग भारत की सांस्कृतिक शक्ति का विश्वव्यापी सम्मान

चंडीगढ़, 16 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारी के बीच हरियाणा विधानसभा में योग का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत