जमशेदपुर में फिल्मी अंदाज़ में अपराधी गुड्डू पांडे के घर पर फायरिंग, मानगो डिमना रोड के संजय पथ में मचा हड़कंप

बाइक सवार युवकों ने तड़ीपार के घर के बाहर की ताबड़तोड़ फायरिंग

कॉल बेल दबाकर गाली-गलौज और फिर पिस्टल से हमला

जमशेदपुर; शहर के मानगो डिमना रोड स्थित संजय पथ में शनिवार सुबह उस वक्त दहशत का माहौल बन गया, जब बाइक सवार दो युवकों ने फिल्मी अंदाज़ में फायरिंग कर दी। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे देखकर स्थानीय लोग सकते में हैं।

मामला तड़ीपार गुड्डू पांडेय के घर से जुड़ा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि जब इलाके के लोग मॉर्निंग वॉक पर थे, तभी आस्था स्पेस टाउन निवासी टेका चौधरी अपने एक साथी के साथ बाइक से मौके पर पहुंचता है।

टेका बाइक से उतरता है, सीधे गुड्डू पांडेय के घर के गेट तक जाता है, और कॉल बेल दबाकर गाली-गलौज शुरू कर देता है।

इसके बाद वह पिस्टल निकालकर चार राउंड फायरिंग करता है। इतना ही नहीं, गुस्से में आकर उसने सीसीटीवी कैमरे को भी निशाना बनाकर गोली चलाई।

फायरिंग की आवाज सुनते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।

गुड्डू पांडेय के परिजन घबराकर घर के पिछले हिस्से से किसी तरह बाहर निकले और जान बचाई।

घटना के बाद लोगों ने खुद को घरों में बंद कर लिया और संजय पथ की सड़कें एकदम सुनसान हो गईं।

घटना को लेकर पीड़ित गुड्डू पांडेय के पिता बिजेंद्र पांडेय ने मानगो उलीडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में उन्होंने टेका चौधरी, उसके भाई, और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति पर नामजद आरोप लगाए हैं।

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज जब्त


उलीडीह थाना पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।

मामले में आपराधिक षड्यंत्र, हथियारों का गैरकानूनी प्रयोग और जानलेवा हमले की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

स्थानीय लोगों में दहशत

संजय पथ के निवासियों ने इस घटना के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे खुलेआम गोली चला रहे हैं और पुलिस की गश्ती व्यवस्था न के बराबर है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नर्सिंग ऑफिसर के 65 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 20 जून से होंगे शुरू

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) ने दिल्ली के ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (आरजीएसएसएच) में कॉन्ट्रैक्टआउटसोर्स...

बंद पड़े ABHIJEET PLANT में चल रहा था लोहा चोरी का खेल, पुलिस ने उपकरणों समेत पकड़ा गिरोह

खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले की खरसावां पुलिस ने बंद पड़े अभिजीत प्लांट में लोहा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मई में थोक महंगाई 9.68 प्रतिशत रही, सरकार ने 2022-23 आधार वर्ष के साथ नई डब्ल्यूपीआई सीरीज लॉन्च की

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को 2022-23 को नया आधार वर्ष मानते हुए संशोधित थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई)...

मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Jamshedpur news : मानसून के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने नगर निकायों को नालियों की नियमित सफाई और जल निकासी व्यवस्था को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत