जमशेदपुर एफसी की दीवार बने रहेंगे लाजर सिरकोविच, सुपर कप से पहले बढ़ाया करार

सर्बियाई डिफेंडर ने पिछले सीजन सेमीफाइनल तक पहुंचाने में निभाई थी अहम भूमिका

यूएफा चैंपियंस लीग का अनुभव आएगा काम, कोच ने जताया भरोसा

जमशेदपुर : आगामी सुपर कप में खिताब पर निगाहें गड़ाए जमशेदपुर एफसी ने अपनी रक्षापंक्ति को और अभेद्य बनाते हुए सर्बिया के अनुभवी डिफेंडर लाजर सिरकोविच के साथ अपना अनुबंध 2025-26 सीजन के लिए बढ़ा दिया है। पिछले सीजन में टीम को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सेमीफाइनल और सुपर कप के फाइनल तक पहुंचाने में ‘मेन ऑफ स्टील’ की इस दीवार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

पिछले साल ही क्लब से जुड़े लाजर ने बहुत कम समय में टीम की रक्षापंक्ति में खुद को एक मजबूत स्तंभ के रूप में स्थापित कर लिया। मैदान पर उनकी दमदार उपस्थिति और अनुभव ने टीम को गजब की मजबूती प्रदान की। उनके इस करार विस्तार से सुपर कप से पहले टीम के मनोबल को निश्चित रूप से बढ़ावा मिलेगा।

अनुभव को कोच ने बताया अनमोल

मुख्य कोच स्टीवन डायस ने लाजर के अनुबंध विस्तार पर खुशी जताते हुए कहा, लाजर पिछले सीजन के हमारे सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक थे। मैदान पर उनका नेतृत्व और शांत स्वभाव पूरी टीम में आत्मविश्वास भरता है। सुपर कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले उनका टीम में बने रहना हमारे लिए एक बड़ी ताकत है। उनका अनुभव युवा खिलाड़ियों के लिए बेहद मददगार होगा और टीम में स्थिरता लाएगा।

खिताब जीतना है लक्ष्य : लाजर

वहीं, अपने करार को आगे बढ़ाने पर लाजर सिरकोविच ने कहा, जमशेदपुर एफसी के साथ अपनी यात्रा जारी रखकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। प्रशंसकों का समर्थन और क्लब का भरोसा मेरे लिए बहुत मायने रखता है। पिछले सीजन से मुझे काफी आत्मविश्वास मिला है और मैं उसी प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए टीम को और अधिक सफलता दिलाने में मदद करना चाहता हूं। हमारे पास एक मजबूत टीम है और मैं ‘मेन ऑफ स्टील’ के लिए ट्राफी जीतने को लेकर उत्साहित हूं।

33 वर्षीय इस सेंटर-बैक का अनुभव केवल भारत तक ही सीमित नहीं है। वह इससे पहले चेन्नइयिन एफसी को भी आइएसएल प्लेआफ तक पहुंचा चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने 2014-17 के बीच एफके पार्टिज़न बेलग्रेड के साथ दो बार सर्बियाई फर्स्ट डिवीजन और सर्बियाई कप जीता है। उन्हें यूएफा यूरोपा लीग और चैंपियंस लीग क्वालीफायर में खेलने का भी व्यापक अनुभव है। फिलहाल, जमशेदपुर एफसी की टीम कोच स्टीवन डायस के मार्गदर्शन में जमशेदपुर में ही अभ्यास कर रही है। टीम सुपर कप में अपने अभियान की शुरुआत 26 अक्टूबर को एफसी गोवा के खिलाफ करेगी। इसके बाद 29 अक्टूबर को नार्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी और एक नवंबर को इंटर काशी से भिड़ेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बोकारो के पुपुनकी गांव में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप; इंसाफ की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा

बोकारो : जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुपुनकी गांव में 3 अप्रैल की रात रानी बीबी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो...

करीम सिटी कॉलेज में आयोजित “बैटल सिम्फनी” में छात्रों ने किया गायन कला का प्रदर्शन, बॉलीवुड व वेस्टर्न गीतों की रही धूम

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था "स्पार्क' द्वारा आयोजित वार्षिक कला महोत्सव "सतरंग-15" का आज दूसरा दिन था। आज...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत