‘जमशेदपुर हाट’ स्थानीय कारीगरों व शिल्पकारों के लिए आजीविका संवर्धन का मजबूत माध्यम बनेगा

उपायुक्त ने किया साकची स्थित विश्वकर्मा प्वाइंट में ‘जमशेदपुर हाट’ के निर्माण कार्य का शिलान्यास्र

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के कारीगरों और शिल्पकारों की आजीविका संवर्धन एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने तथा बाजार तक सीधी पहुंच स्थापित करने की दिशा में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने साकची स्थित विश्वकर्मा प्वाइंट परिसर में ‘जमशेदपुर हाट’ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त (जेएनएसी) श्री कृष्ण कुमार एवं धालभूम के एसडीएम श्री चंद्रजीत सिंह मौजूद रहे।

‘जमशेदपुर हाट’- जिले के शिल्पकारों के लिए साझा मंच

‘जमशेदपुर हाट’ का उद्देश्य जिले के विभिन्न प्रखंडों के कारीगरों, शिल्पकारों एवं हस्तशिल्प से जुड़े समुदायों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विपणन कर सकेंगे। इसमें बोडाम प्रखंड के अंधारझोर गांव के वाद्य यंत्र निर्माताओं के साथ-साथ जिले के अन्य कारीगरों के शिल्प एवं क्राफ्ट उत्पाद भी शामिल होंगे। इस पहल से पारंपरिक कारीगरी और स्थानीय हस्तशिल्प को न केवल पहचान मिलेगी बल्कि युवाओं और महिलाओं को भी स्व-रोज़गार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया जा सकेगा।

उपायुक्त ने कहा कि ‘जमशेदपुर हाट’ स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों के लिए आजीविका संवर्धन का मजबूत माध्यम बनेगा। इससे उन्हें अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर बाज़ार की सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले की पारंपरिक कला और हस्तशिल्प को प्रोत्साहन देकर आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। उत्पादों के विपणन, प्रशिक्षण एवं आधुनिक तकनीक से कारीगरों को जोड़ने की दिशा में भी निरंतर प्रयास किए जाएंगे। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि इस पहल से जिले में स्वरोज़गार को बढ़ावा मिले और ग्रामीण इलाकों से जुड़ी प्रतिभाओं को नए अवसर प्राप्त हो ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आरएमएस हाई स्कूल, सोनारी के सिल्वर जुबली पर भव्य समारोह

जमशेदपुर : आरएमएस हाई स्कूल, खुंटाडीह (सोनारी) ने अपने शैक्षणिक क्षेत्र में 25 वर्ष (सिल्वर जुबली) की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम...

पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित जीवनशैली पर जोर, जमशेदपुर के बेल्डीह क्लब में 6 अप्रैल को होगा विशेष कार्यक्रम

जमशेदपुर : पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित खाद्य (सेफ फूड)...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बालीगुमा जल मीनार निरीक्षण में मिली खामियां, मेयर सुधा गुप्ता ने जताई नाराजगी

जमशेदपुर : मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को बालीगुमा क्षेत्र स्थित जल मीनार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

जमशेदपुर को मिला आधुनिक ज्ञान केंद्र, “दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी” का भव्य उद्घाटन

==30 हजार पुस्तकों की क्षमता, 120 छात्रों के बैठने की व्यवस्था—प्रतियोगी तैयारी के लिए भी बनेगा प्रमुख केंद्र जमशेदपुर : शहर में शिक्षा और ज्ञान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत