पूजा के दौरान अशांति फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा : डीआईजी

सरायकेला : दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। कोल्हानके डीआईजी अनुरंजन किस्टोपा ने शुक्रवार को सरायकेला स्थित जिला पुलिस मुख्यालय में जिले के डीएसपी और इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की और जरूरी दिशा- निर्देश दिया।

मीडिया से बातचीत के क्रम में डीआईजी ने साफ कर दिया है कि पूजा के दौरान अशांति फैलाने वालों को किसी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी पदाधिकारियों को जरूरी दिशा- निर्देश दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर पुलिस की विशेष निगाह रहेगी। इससे पूर्व जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर डीआईजी का पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। करीब 2 घंटे चले बैठक के दौरान डीआईजी ने थानावार दुर्गा पूजा को लेकर चल रही तैयारी का सूक्ष्मता से अध्ययन किया और जरूरी निर्देश दिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पलाशबानी पंचायत समिति सदस्य पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र का आरोप

पलाशबानी पंचायत में पंचायत समिति सदस्य पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र के आरोप लगे हैं, ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

बिजली दर बढ़ोतरी पर सड़कों पर विरोध तेज

राज्य में बढ़ी बिजली दरों के खिलाफ जनता और भाजपा का विरोध तेज, सड़कों पर प्रदर्शन और आंदोलन विस्तार की चेतावनी से सियासी माहौल गरमाया

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में 19-20 अप्रैल को सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार,ब्रह्मर्षि विकास मंच की पहल, अमल संघ मैदान में होगा आयोजन

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी 19 और 20 अप्रैल 2026 को होने वाले सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार की...

डोबो पुल से ‘लापता’ युवक होटल में मिला, पत्नी को डराने के लिए रची पूरी कहानी

रहस्यमय गुमशुदगी का मामला निकला घरेलू विवाद का नाटक, पुलिस भी रातभर रही परेशान,स्कूटी पुल पर छोड़ होटल में छिपा रहा युवक, सुबह खुली...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत