रांची : झारखंड सरकार ने नक्सली हिंसा में मारे गए राज्य के पांच परिवारों को मुआवजा देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में राज्य के गृह कारा एवं आपदा विभाग द्वारा शुक्रवार को विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।
विभाग के आदेश के अनुसार प्रत्येक परिवार को एक-एक लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह मुआवजा मृत्यु के बाद परिवारों को आर्थिक सहायता देने के मकसद से दिया जा रहा है। इन पांच परिवारों में पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रांची और गुमला जिले के निवासी हैं।
कहां हिंसा में मारे गए :
पश्चिमी सिंहभूम : सीता मुुंडा की मौत 27 फरवरी को 2018 में गुदड़ी क्षेत्र में हुई थी। उनके पुत्र रतन मुंडा को एक लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। दूसरा परिवार भी इसी जिले से है। विक्रम होनहागा की पत्नी की भी 16 जून 2023 को गोईलकेरा में नक्सली हिंसा में मौत हो गई थी।
रांची : जिले के राजेश माझी 6 अगस्त 2017 को तमाड़ में नक्सली हिंसा में मारे गए थे। उनके परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
खूंटी : एतवा कंडुलना की मौत 7 जुलाई 2019 को रनिया क्षेत्र नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान हुई थी। उनके परिजनों को एक लाख रुपये मुआवजा मिलेगा।
गुमला : जिले के सुमित केशरी की मौत 14 जनवरी 2023 को पालकोट में हुई हिंसा में हुई थी। उनकी पत्नी को मुआवजा मिलेगा।
